Saturday, July 27, 2024
India

भारत में यहाँ मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल? कीमत जान खुशी से झूम उठेंगे आप!

Petrol-Diesel : हमारे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है और लोगों को यह काफी परेशान भी कर रही है। लेकिन हर राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमत अलग-अलग है। पेट्रोल से सरकार को सबसे ज्यादा आय होती है। इसका मतलब है कि सरकारी खजाना पेट्रोल और डीजल की आय से ही सबसे ज्यादा बढ़ता है।

कुछ समय में देश में लोकसभा चुनाव आने वाले हैं और देखा जा रहा है कि पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी होने की बातें सामने आ रही है। देखा जाए तो चुनाव के माहौल में पेट्रोल और डीजल की कीमत कम होने की चर्चा होने लगती है और चर्चा होने के बाद ऐसा होता भी है। लेकिन लोगों को यह रहा चुनाव से पहले ही देखने को मिलती है और कुछ दिन बाद ही उन्हें पेट्रोल के भाव बढ़ते हुए दिखाई देते हैं।

जो लोग कमर्शियल व्हीकल चलते हैं वह अक्सर पेट्रोल और डीजल के भाव पर नजर रखते हैं। या ऐसे लोग जो रोजाना गाड़ी या बाइक चलाते हैं वह भी पेट्रोल और डीजल की कीमत पर नजर बनाए रखते हैं। लोगों के मन में यह सवाल भी आता है कि आज किस राज्य में पेट्रोल के भाव सबसे कम है?

देखा जाए तो देश के अलग-अलग राज्य में भी पेट्रोल और डीजल की कीमत लगभग बराबर ही रहती है। लेकिन इसकी कीमत में राज्यों के हिसाब से 2 से 3 रुपये का अंतर देखने को मिल जाता है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि देश में कहां पर सबसे सस्ता पेट्रोल मिलता है तो वह अंडमान और निकोबार है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पेट्रोल 84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

Durga Partap

दुर्गा प्रताप पिछले 1 सालों से बतौर Editor में के रूप में thebegusarai.in से जुड़े। इन्हें बिजनेस, ऑटोमोबाइल्स और खेल जगत से जुड़ी खबरे को गहराई से लिखने में काफी दिलचस्पी है। पिछले 5 साल से वह कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार योगदान देते रहे हैं। दुर्गा ने MDSU से BCA की पढ़ाई पूरी की है।