Saturday, July 27, 2024
India

भारत की बेटी ने 140 भाषाओं में गाना गाकर बनाया नया रिकॉर्ड- गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम..

Sucheta of Kerala : यदि आप किसी एक व्यक्ति को एक से अधिक भाषाओं में गाना गाता देखते हैं तो आपको बहुत आश्चर्य होता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने 140 भाषाओं में गाना गाकर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।

भारत की बेटी सुचेता सतीश (Suchetha Satish) ने अपने टैलेंट से दुनिया भर में नाम कमाया है। अपनी इस टैलेंट के बदौलत सुचेता का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness Book of World record) में दर्ज हो गया है। सोशल मीडिया पर भी इन दोनों सुचेता की वीडियो जमकर वायरल (Viral) हो रही है। इस वीडियो में सुचेता की गायकी देख आप भी मंत्र मुग्ध हो जाएंगे।

कॉन्सर्ट ऑफ़ क्लाइमेट में लिया था हिस्सा

केरल की रहने वाली सुचेता ने 24 नवंबर 2023 को दुबई के कॉन्सर्ट ऑफ़ क्लाइमेट (Concert of Climate) में हिस्सा लिया था। यहीं पर सुचेता (Suchetha) ने अपने बेहतरीन टैलेंट का प्रदर्शन करते हुए 140 भाषाओं में गाना गया।

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि सुचेता कैसे अलग-अलग भाषाओं में गाना गा रही है। इन दिनों हर तरफ सुचेता की ही चर्चा हो रही है। अपनी इस टैलेंट के बदौलत सुचेता ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया।

इंस्टाग्राम पर खुद साझा कि यह खुशखबरी

सुचेता ने खुद अपनी इस बड़ी उपलब्धि की जानकारी सोशल मीडिया के द्वारा लोगों को दी। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सुचेता ने लिखा,’यह खबर साझा करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है कि भगवान की कृपा से मैंने 24 नवंबर 2023 को अपने संगीत कार्यक्रम के दौरान 9 घंटे में 140 भाषाओं में गाना गाकर नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

शुभकामनाओं और समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद’। गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने भी अपने पेज पर सुचिता के रिकॉर्ड बनाने की खबर शेयर की है। सुचेता ने अपने अनूठे टैलेंट से भारत को गौरवान्वित किया है। सोशल मीडिया पर भी उनकी वीडियो जमकर वायरल हो रही है। लोग उनकी खुले दिल से तारीफ कर रहे हैं। साथ ही उनकी उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई भी दे रहे हैं।

Richa Jha

रिचा झा ने इंदिरा स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन से वर्ष 2021 में BAJM की डिग्री प्राप्त की है। एक साल वाइब्रेटिक मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में हिंदी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया है। कुछ समय पहले DNP न्यूज में भी बतौर हिंदी कंटेंट राइटर काम किया। इन्हें हिंदी कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है। अगस्त 2023 से ऋचा thebegusarai.in से जुड़ी। इन्हे लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट पॉलिटिक्स और खेल से जुड़ी खबरों को लिखने में रुझान है।