Aadhar Card में बिना डॉक्यूमेंट कैसे करें मोबाइल नंबर अपडेट? ये हैं फुल प्रोसेस….

न्यूज डेस्क : आज के समय में Aadhar Card सबसे महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट में से एक है। किसी भी सरकारी या गैर सरकारी काम के लिए आधार कार्ड का होना बेहद आवश्यक है। ऐसे में आधार कार्ड में अंकित सभी विवरण सही होनी चाहिए। कई बार लोग अपना मोबाइल नंबर चेंज कर लेते हैं।

यदि आपने भी ऐसा किया है तो आधार पर नंबर अपडेट होना जरूरी है। आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताएंगे जिसके जरिए आप घर बैठे मात्र 50 रूपये में आधार कार्ड में नया फोन नंबर ऐड कर सकेंगे तो आईए जानते हैं।

Online Aadhaar Card Mobile Number Change

इसके लिए आपको सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

अब यहां माय टैब वाले विकल्प को चुनना है।

इसके बाद Update Mobile Number वाले विकल्प को चुने।

अब आपको आधार नंबर और कैप्चा दर्ज करना होगा।

इसके बाद नया मोबाइल नंबर दर्ज कर फोन पर आए OTP डाल दें।

सब होने के बाद Submit वाले विकल्प को चुन कर जमा कर दें

Offline Aadhaar Card Mobile Number Change

अपने नजदीकी आधार केंद्र पर जाएं और एक फॉर्म भरें। अपना आधार नंबर, नया मोबाइल नंबर और बायोमेट्रिक्स (अंगूठे का निशान या आईरिस स्कैन) प्रदान करें। इसके बाद फीस का भुगतान करना होगा। इन प्रक्रियाओं के बाद आधार कार्ड अपडेट कराने की रसीद प्राप्त कर लें।