Saturday, July 27, 2024
India

आखिर Tirupati Balaji में हर माह कितने करोड़ का होता है चंदा? डेटा देख हैरान रह जाएंगे!

Tirupati Balaji Temple : धार्मिक भावना रखने वाले लोगों को यह बात तो पता ही है कि आंध्र प्रदेश के तिरुपति में स्थित तिरुपति बालाजी वेंकटेश्वर महाराज का मंदिर है। इन्हे विष्णु भगवान का अवतार माना जाता है और इनके दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग आते है।

भक्तों में उनके प्रति इतनी श्रद्धा है कि वह भगवान को सोना, चांदी, जवाहरात, पैसे चढ़ाते है। भगवान तिरुपति का मंदिर तिरुमाला की पहाड़ियों पर बना हुआ है और इसे भगवान विष्णु के 8 स्वयंभू मंदिर में से एक माना जाता है। यह मंदिर दक्षिण भारतीय शिल्प कला और वास्तु कला का बेजोड़ नमूना है।

मंदिर दक्षिण द्रविड़ शैली में बना हुआ है। जिसके दाएं भाग में अनंदा निलियम में भगवान वेंकटेश्वर की सात फीट ऊंची प्रतिमा विराजमान है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह मूर्ति दाई और स्थापित है लेकिन देखने से यह बीच में ही दिखाई देती है। भगवान तिरुपति वेंकटेश्वर के दर्शन के लिए देश से लेकर विदेश से भी लोग आते हैं। तिरुपति बालाजी के मंदिर में हर महीने चढ़ाए जाने वाले चढ़ावे के बारे में आप लोग जानकर हैरान रह जाएंगे।

हर महीने चढ़ता है इतना चढ़ावा

हर महीने हजारों लाखों की संख्या में लोगों तिरुपति बालाजी के दर्शन करने आते हैं और यहां बालों से लेकर शरीर पर पहने कपड़े और गहने भी दान कर देते हैं। कई भक्त लाखो रुपये से लेकर किलो सोना भी दान कर देते है। इसलिए हम कह रहे हैं कि इस मंदिर में हर महीने चढ़ाया जाने वाला चढ़ावा जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आपको बता दें इस मंदिर में हर महीने लगभग 54 करोड़ रुपये दान किया जाता है।

इसके अलावा सालाना इस मंदिर में 650 करोड़ रुपये से अधिक धन चढ़ाया जाता है। मौजूदा समय में मंदिर के पास लगभग 1 हजार किलो सोना, 12 हजार करोड़ रुपए की एफडी और 1100 से ज्यादा अचल संपत्ति है जो लगभग 8,088.89 एकड़ जमीन पर फैली हुई है, जिसमें कृषि भूमि और एसेसट्स शामिल हैं।

Durga Partap

दुर्गा प्रताप पिछले 1 सालों से बतौर Editor में के रूप में thebegusarai.in से जुड़े। इन्हें बिजनेस, ऑटोमोबाइल्स और खेल जगत से जुड़ी खबरे को गहराई से लिखने में काफी दिलचस्पी है। पिछले 5 साल से वह कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार योगदान देते रहे हैं। दुर्गा ने MDSU से BCA की पढ़ाई पूरी की है।