Friday, July 26, 2024
India

ये है 10 करोड़ की कीमत वाला भैंसा- रोज पीता है 25 लीटर दूध, 30 हजार बच्चों का भी है बाप….

10 Crore Price Buffalo Golu : पटना के पशु मेले में एक भैंस को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस बात को सुनकर आप भी यह सोच रहे होंगे कि आखिर इस भैंसे में ऐसा क्या खास है जिसे देखने के लिए लोग इतनी भारी संख्या में वहां आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इस अनोखे भैंसे के बारे में।

भैंसे को देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

बिहार के पटना के वेटनरी ग्राउंड में बिहार डेयरी एंड कैटल एक्सपो का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में गोलू नाम के भैंसे ने सबका ध्यान अपनी और खींच लिया। आप भी यह सोच रहे होंगे कि आखिर इस भैंसे में ऐसा क्या खास है। तो हम आपको बता दें कि हरियाणा से आया गोलू नाम के इस भैंसे की कीमत 10 करोड़ रुपए है।

10 करोड़ की कीमत वाला यह भैंसा हरियाणा से लाया गया। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यह भैंसा मुर्रा नस्ल का है। भैंसे के मालिक नरेंद्र सिंह का कहना है कि इसकी कीमत 10 करोड़ रुपए तक लगाई जा चुकी है।

इस भैंसें पर हर महीने खर्च होते हैं 50 से 60 हजार

भैंसे के मालिक नरेंद्र सिंह का कहना है कि उनका भैंसा गोलू शुद्ध मुर्रा प्रजाति का है। इसकी कद काठी देख आप भी हैरान रह जायेंगे। यह भैंसा हर रोज 30 किलो हरा चारा, 7 किलो गेहूं और चना इसके अलावा 50 ग्राम मिनरल मिक्सर खाता है।

इस भैंसे पर हर महीने 50 से 60 हजार रूपए खर्च होता है। इस भैसें के सीमन से काफी कमाई होती है। भैंसे का मालिक हर महीने सीमन बेचकर 10 लाख रूपए तक की कमाई कर लेता है। खरीदारों ने इसकी कीमत 10 करोड़ रुपए तक लगाई है। मगर नरेंद्र सिंह गोलू को किसी कीमत पर बेचना नहीं चाहते हैं।

Richa Jha

रिचा झा ने इंदिरा स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन से वर्ष 2021 में BAJM की डिग्री प्राप्त की है। एक साल वाइब्रेटिक मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में हिंदी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया है। कुछ समय पहले DNP न्यूज में भी बतौर हिंदी कंटेंट राइटर काम किया। इन्हें हिंदी कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है। अगस्त 2023 से ऋचा thebegusarai.in से जुड़ी। इन्हे लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट पॉलिटिक्स और खेल से जुड़ी खबरों को लिखने में रुझान है।