कर्मचारियों की बल्ले बल्ले! वेतन में ₹3400 की वृद्धि तय! जानिए – कब मिल सकता है लाभ..

डेस्क : मध्य प्रदेश स्थित केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर है। उन्हें जल्द ही बड़ा लाभ मिल सकता है। जुलाई में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन में बंपर बढ़ोतरी की उम्मीद है। कर्मचारियों के डीए में करीब 5 फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है, वहीं फिटमेंट फैक्टर भी इन कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकता है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों को न्यूनतम 3500 वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा। इसके अलावा फिटमेंट फैक्टर को लेकर भी एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। फिटमेंट फैक्टर बढ़ाया जाए तो जुलाई में ही कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सकता है।

माना जा रहा है कि अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) के आंकड़ों के मुताबिक केंद्रीय कर्मचारियों के DA में 5 फीसदी की बड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल 34 फीसदी डीए है। केंद्रीय कर्मचारियों का DA कम से कम 5 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 39 फीसदी हो सकता है. गौरतलब है कि केंद्रीय कर्मचारियों का डीए साल में दो बार बढ़ता है। जनवरी के बाद जुलाई में इसमें बढ़ोतरी जारी है। ऐसे में कर्मचारियों की आय में कम से कम 3,400 रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी हो सकती है।

यूनियनें फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3.68 गुना करने की मांग हो रही हैं। इसके अलावा फिटमेंट फैक्टर पर भी एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। केंद्र सरकार के कर्मचारी संघ फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3.68 गुना करने की मांग कर रहे हैं। अभी यह 2.57 गुना है। अगर केंद्र सरकार उनकी मांग मान लेती है तो कर्मचारियों का मूल वेतन भी बढ़ जाएगा। फिटमेंट फैक्टर बढ़ाया जाए तो जुलाई में ही कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सकता है। इस तरह अगले महीने केंद्रीय कर्मचारियों के मूल वेतन में वृद्धि के साथ-साथ डीए में भी बढ़ोतरी की पूरी संभावना है।