Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    विधान परिषद में गूंजा दयानंद एनकाउंटर: RJD ने बताया ‘सुनियोजित हत्या’, सरकार बोली- 21 केस थे, अपराधी था

    February 19, 2026 9:09 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में युवक का शव मिलने से सनसनी, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस..

    February 19, 2026 5:10 pm

    बेगूसराय होमगार्ड बहाली में धांधली : जिला कमांडेंट सस्पेंड, नीतीश सरकार की बड़ी कार्रवाई…

    February 19, 2026 4:35 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»India»ECI on Bengal SIR : बंगाल में मतदाता सूची से काटे गए 58 लाख नाम, हटाए गए लोगों की जारी हुई सूची
    India

    ECI on Bengal SIR : बंगाल में मतदाता सूची से काटे गए 58 लाख नाम, हटाए गए लोगों की जारी हुई सूची

    Neha SinghBy Neha SinghDecember 16, 2025 12:42 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    ECI on Bengal SIR
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    ECI on Bengal SIR: चुनाव आयोग ने विशेष गहन संशोधन (Special Intensive Revision) 2026 के तहत पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची का मसौदा प्रकाशित किया है. कमीशन ने मंगलवार, 16 दिसंबर 2025 को जारी ड्राफ्ट लिस्ट के साथ आयोग ने उन मतदाताओं की एक अलग सूची भी सार्वजनिक की है जिनके नाम 2025 की मतदाता सूची में शामिल थे लेकिन अब उनके नाम 2026 में मसौदा सूची से हटा दिए गए हैं. इस लिस्ट को जारी कर इस प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाने की कोशिश की गई है. इससे पहले बंगाल में SIR 2022 में किया गया था.

    ECI के अनुसार यह शंशोधन जनगणना से प्राप्त फीडबैक और जमीनी सत्यापन के आधार पर किया गया है.बंगाल में मतदाता सूची का यह मसौदा पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा चुनाव आयोग के मतदाता पोर्टल और ECINET एप्लिकेशन पर भी उपलब्ध करा दिया गया है. ऐसा इसलिए है ताकि नागरिक आसानी से अपने नाम और विवरण की जानकारी ले सकें.

    ECI on Bengal SIR: क्यों हटाए गए नाम
    चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि इस बार संग्रहणीय SIR जनगणना प्रपत्रों की संख्या 58 लाख से अधिक रही है. इन्हीं के आधार पर बड़े पैमाने पर नाम हटाए गए हैं. आंकड़ों के मुताबिक 24 लाख से अधिक मतदाताओं को ‘मृत’ श्रेणी में चिह्नित किया गया है. वहीं 12 लाख से ज्यादा मतदाता अपने पंजीकृत पते पर उपलब्ध नहीं पाए गए. इसके अलावा करीब 20 लाख मतदाता स्थायी रुप से अपने पुराने निर्वाचन क्षेत्रों से स्थानांतरित हो चुका है. 1.38 लाख मतदाताओं के नाम एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में दर्ज पाए गए जिन्हें डुप्लीकेट मानते हुए सूची से हटाया गया.

    चुनाव आयोग का कहना है कि मतदाता सूची की शुद्धता निष्पक्ष चुनाव के लिए बेहद जरुरी है. मृत, स्थानांतरित या अपात्र मतदाताओं के नाम सूची में बने रहने से चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े होते हैं. इसी कारण SIR प्रक्रिया के तहत ये अभ्यास व्यापक स्तर पर किया गया है.

    ECI on Bengal SIR: किया जाएगा सुधार
    इस लिस्ट के प्रकाशन के साथ ही SIR का पहला चरण पूरा हो गया है. चुनाव आयोग ने इस सूची को जारी करने के बाद साफ तौर पर कहा है कि यह अंतिम सूची नहीं है. जिन मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं या जिन विवरणों में मतदाताओं को कोई गलती लगती है उन्हें दावा और आपत्ति दर्ज कराने का पूरा अवसर दिया जाएगा. इसके लिए राज्य के विभिन्न इलाकों में सहायता केंद्र सिविर लगाए जा रहे हैं. इन जगहों में चुनाव आयोग के अधिकारी मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करने में मदद करेंगे.

    ECI on Bengal SIR: जमकर हो रहा विरोध
    मतदाता सूची से 58 लाख नाम काटे जाने का जमकर विरोध हो रहा है. तृणमूल की सांसद सौगत रॉय ने इसे अन्याय बताया है. उन्होंने इसे भाजपा की साजिश बताया है. अब इस सूची के आने के बाद बंगाल में हंगामा तेज होने की और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए जाने की उम्मीद है. सीएम ममता बनर्जी ने भी इस प्रक्रिया का विरोध करते हुए केंद्र और चुनाव आयोग पर चुनाव से पहले लाखों नाम हटाने के लिए एसआईआऱ का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है.

    bengal chunav 2026 bengal elections bengal news bengal SIR Chunav aayog ECI Mamta banerjee
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleDelhi-NCR Pollution: AQI 500 जैसे सीवियर लेवल पर पहुंचा, ग्रैप-3 और ग्रैप -4 एकसाथ हुआ लागू
    Next Article Ayushman Card से साल में कितनी बार करवा सकते हैं इलाज? आज यहां जान लीजिए
    Neha Singh
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    Weather Update : कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, कोहरा और ठंडी हवाएं बढ़ाएंगी परेशानी..

    January 3, 2026 8:34 am

    Bullet Train in India : इस दिन से पटरियों पर दौड़ेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, जानें- फाइनल टाइमलाइन

    January 2, 2026 9:20 am

    January School Holidays 2026 : साल के पहले महीने में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल, यहां जान लीजिए

    December 31, 2025 9:27 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    विधान परिषद में गूंजा दयानंद एनकाउंटर: RJD ने बताया ‘सुनियोजित हत्या’, सरकार बोली- 21 केस थे, अपराधी था

    By सुमन सौरबFebruary 19, 2026 9:09 pm

    Begusarai News : नए साल की पूर्व संध्या पर बेगूसराय के तेघड़ा में हुए कुख्यात…

    Begusarai News : बेगूसराय में युवक का शव मिलने से सनसनी, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस..

    February 19, 2026 5:10 pm

    बेगूसराय होमगार्ड बहाली में धांधली : जिला कमांडेंट सस्पेंड, नीतीश सरकार की बड़ी कार्रवाई…

    February 19, 2026 4:35 pm

    बेगूसराय सदर अस्पताल में अधर में लटकी बर्न वार्ड परियोजना; केंद्रीय मंत्री के सचिव ने डीएम को दिए कार्रवाई के निर्देश

    February 19, 2026 1:03 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.