अरबों संपत्ति के मालिक होते हुए भी Ratan Tata ने नहीं की शादी, खुद किया खुलासा क्यों नहीं हुई शादी..

Ratan Tata : भारत में रतन टाटा किसी परिचय के मोहताज नहीं है, बल्कि विदेशों में भी रतन टाटा को लोग जानते हैं। इन्होंने भारत के लिए व्यवसाय के माध्यम से काफी कुछ किया है। रतन टाटा को हर क्षेत्र के लोग काफी पसंद करते हैं। इनकी मेहनत और डेडीकेशन से लोग प्रेरित होते हैं। रतन टाटा की सफलता को तो सब जानते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि रतन टाटा ने शादी क्यों नहीं की।

रतन टाटा को भी एक लड़की से प्यार था, जिसके याद में टाटा ने पूरी जिंदगी अकेले ही गुजार दी। तो आइए जानते हैं। रतन टाटा ने आज तक शादी नहीं की क्योंकि वह उस लड़की से शादी नहीं कर पाए जिससे उन्हें कम उम्र में प्यार हो गया था। उसके बाद उन्होंने कभी प्यार की तलाश नहीं की। उन्होंने अपना पूरा जीवन अपनी पैतृक विरासत ‘द टाटा ग्रुप’ को समर्पित कर दिया।

रतन टाटा की प्रेम कहानी इस वजह से रह गई अधूरी : एक इंटरव्यू के दौरान रतन टाटा ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि जब वे लॉस एंजेलिस में एक आर्किटेक्चर फर्म में काम कर रहे थे, तब उनकी मुलाकात एक लड़की से हुई और उन्हें उससे प्यार हो गया। उस वक्त उनका लाइफस्टाइल काफी आरामदायक था और उन्होंने शादी करके घर बसाने का मन बना लिया था।

हालाँकि, उन्होंने अपनी दादी की देखभाल के लिए भारत लौटने का कठिन निर्णय लिया, जो भारत में सात वर्षों से बीमार थीं। इसके बाद रतन टाटा वापस अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आए और उसे अपने साथ भारत ले जाने की सोच रहे थे, लेकिन ऐसा कभी नहीं हो सका। 1962 के भारत-चीन युद्ध के कारण महिला के माता-पिता अपनी बेटी को भारत भेजने में सहज नहीं थे। इस तरह उनका रिश्ता टूट गया।

सच्चे प्यार को भूलना आसान नहीं : इसमें कोई शक नहीं है कि सच्चे प्यार को भूलना आसान नहीं होता है। कई लोग इससे निकलने के लिए दूसरे रिश्ते की तलाश करने लगते हैं, जहां वे अपना दुख बांटने की कोशिश करते हैं। हालांकि ऐसे रिश्ते भी बहुत जल्दी खत्म हो जाते हैं। बेहतर होगा आप अपने उस प्यार को अपनी ताकत बनाएं और अपने काम पर ध्यान देना शुरू करें। अपने टूटे हुए रिश्ते को अपने दिल में कड़वाहट भरने देने के बजाय, टाटा ने इसे अपने जीवन में एक सुखद स्मृति के रूप में जीवित रखा, जिसने उन्हें और मजबूत बनाया।