20 साल बड़े Nana Patekar के इश्क में पागल थीं मनीषा कोइराला, नफरत भरी है सबसे दर्दनाक प्रेम कहानी

Nana Patekar : नाना पाटेकर ने अपने अभिनय से बॉलीवुड में एक अलग छाप छोड़ी है। नाना पाटेकर का एक अलग फैनबेस है। उनके चाहने वालों की आज भी कोई कमी नहीं है। ऊंचाई तक पहुंचने में नाना पाटेकर को तिरंगा और क्रांतिवीर जैसी फिल्मों ने काफी मदद की। इसके अलावा इनकी लव स्टोरी भी दिलचस्प है। हालांकि आप में से बहुत से लोग ये भी नहीं जानते होंगे कि नाना पाटेकर ने कभी प्यार की सारी हदें पार कर दी थीं। हम बात कर रहे हैं नाना और मनीषा कोइराला की लव स्टोरी की। तो आइए जानते हैं।

मनीषा कोइराला-नाना पाटेकर की प्रेम कहानी बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय प्रेम कहानियों में से एक है। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ‘अग्निशाक्षी’ के सेट पर हुई थी। यह फिल्म 1996 में आई थी। बताया जाता है कि 1970 में नेपाल के काठमांडू में जन्मीं मनीषा उन दिनों महज 27 साल की थीं, जबकि 1951 में महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मुरुद-जंजीरा में पैदा हुए नाना 45 साल के थे। नाना और मनीषा के बीच 20 साल का फासला था, ये भी उनकी शादी न कर पाने की एक बड़ी वजह मानी जाती है।

बता दें कि मनीषा से मिलने से पहले नाना पहले से शादीशुदा और एक बच्चे के पिता थे। हालांकि फिर भी मनीषा और नाना के बीच काफी प्यार था। मनीषा को अपने नाना में परिपक्व प्यार नजर आया जो उनसे उम्र में 20 साल बड़े थे। दूसरी ओर नाना को मनीषा बहुत प्यारी और मासूम लगी। कुल मिलाकर मनीषा ने नाना पाटेकर में वह ठहराव देखा जो प्यार में होना चाहिए। हालांकि ये रिश्ता शादी तक पहुंचने ही वाला था कि अचानक ये टूट गया। कहा जाता है कि नाना अपनी पत्नी को तलाक नहीं देना चाहते थे इसलिए उन्होंने यह रिश्ता तोड़ दिया।

मनीषा से नाता तोड़ने के कई साल बाद, एक बार फिल्मफेयर के साथ एक साक्षात्कार में नाना ने कहा, ‘जब मैं देखता हूं कि वह अपने साथ क्या कर रही है, तो मैं मुश्किल से अपने आंसू रोक पाता हूं। शायद आज मेरे पास उनके बारे में कहने के लिए कुछ नहीं है! ब्रेक-अप एक बहुत ही मुश्किल दौर होता है। दर्द को जानने के लिए आपको इसका अनुभव करना होगा। मैं उस दर्द का वर्णन नहीं कर सकता जिससे मैं गुजरा हूं। कृपया इसके बारे में बात न करें। मुझे मनीषा की याद आती है।

नाना के मना करने के बाद, मनीषा ने अपने रिश्ते को सुधारने के बजाय अपने जीवन में आगे बढ़ गई। बाद में उन्होंने एक नेपाली व्यवसायी सम्राट दहल से शादी की, लेकिन 2012 में उनका तलाक हो गया। बाद में नाना की पत्नी का नीलकंती से तलाक हो गया।