Friday, July 26, 2024
India

समुद्र की गहराई में बनकर तैयार हुआ देश का पहला सी-ब्रिज ‘अटल सेतु’, जानिए- खासियत…

शुक्रवार को देश के पहले और सबसे बड़े “सी ब्रिज” (Sea Bridge) का उद्घाटन किया गया है। इस पुल के बन जाने से मुंबई से नवी मुंबई की दूरी 20 मिनट में तय हो जाएगी। वैसे मुंबई से नवी मुंबई का सफर तय करने में 2 घंटे का समय लग जाता था।

लेकिन अब इस पुल के बन जाने से 2 घंटे का सफर 20 मिनट में तय कर लिया जाएगा। इस पुल की टोटल लंबाई 21.8 किलोमीटर की है। 16 किलोमीटर यह समुद्र पर बनी हुई है। जबकि 5.5 किलोमीटर यह जमीन पर बनाई गई है। आपको बता दें कि साल 2016 में नरेंद्र मोदी ने इस पुल की नींव रखी थी। यह पूल अटल सेतु (Atal Setu) के नाम से जाना जाएगा।

17, 840 करोड़ की लागत से बनी यह पुल

यह पुल 17840 करोड़ के लागत से बनाई गई है। पुल के बन जाने से मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचने में भी कम समय लगेगा। इसके अलावा पुणे, गोवा और साउथ इंडिया की यात्रा में भी अब कम समय लगेगा।

इस ब्रिज (Bridge) पर फोर व्हीलर वाहनों की स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है। इस पुल पर दो पहिया, ऑटो रिक्शा, जानवरों के द्वारा खींचे जाने वाले वाहन,ट्रैक्टर्स और धीरे चलने वाले वाहनों को ले जाने की इजाजत नहीं दी गई है। पुल को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इस पर भूकंप का असर नहीं होगा। यह पूल 6.5 मेग्नीट्यूड तक के भूकंप के झटके को झेल सकता है।

Richa Jha

रिचा झा ने इंदिरा स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन से वर्ष 2021 में BAJM की डिग्री प्राप्त की है। एक साल वाइब्रेटिक मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में हिंदी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया है। कुछ समय पहले DNP न्यूज में भी बतौर हिंदी कंटेंट राइटर काम किया। इन्हें हिंदी कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है। अगस्त 2023 से ऋचा thebegusarai.in से जुड़ी। इन्हे लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट पॉलिटिक्स और खेल से जुड़ी खबरों को लिखने में रुझान है।