ऋषिकेश में होगा देश का पहला शानदार ग्लास ब्रिज, बीच से गुजरेंगे वाहन..

डेस्क : ऋषिकेश अपनी खूबसूरती के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। लोग यहां घूमने के लिए देश- विदेश से आते हैं। इस स्थान को लोग राम और लक्ष्मण झूले में सवारी को लेकर भी जानते हैं। इसी के साथ अब ऋषिकेश में देश का पहला ऐसा ग्लास ब्रिज बनेगा, जिस पर लोग आवाजाही करेंगे। जी हां इस ग्लास ब्रिज से लोग एक स्थान से दूसरे स्थान जाएंगे देश के कई अन्य जगह ग्लास ब्रिज है।

लेकिन यहां पर्यटक सिर्फ कुछ देर के लिए ही नजारा देखने के लिए जाते हैं लेकिन ऋषिकेश वाले ब्रिज से होते हुए आवाजाही शुरू की जाएगी। पुल निर्माण से जुड़े कार्य जोरों पर है। ग्लास ब्रिज का निर्माण करने वाले कंपनी लोक निर्माण विभाग के अनुसार जुलाई 2023 तक स्कूल को बनाकर तैयार कर लिया जाएगा।

ऋषिकेश में गंगा नदी के ऊपर तैयार किए जा रहे क्लास ब्रिज अपने आप में मनमोहक होगा। इस ब्रिज से आसपास के दृश्य को बखूबी देखा जा सकेगा। इस ब्रिज का नाम “हनुमान सेतु” रखा गया है। जी हां राम और लक्ष्मण जी के नाम से झूला पहले से स्थित है। ऐसे में हनुमान सेतू लोगों को अपनी और भी श्रद्धा से आकर्षित करेगा। इस ग्लास ब्रिज को तीन लेन में तैयार किया जा रहा है। ब्रिज के दोनों तरफ से पैदल यात्री ग्लास पर चलेंगे। वहीं बीच में पुल निर्माण किया जाएगा, जिस पर छोटी गाड़ियां चलेंगी।

ये हैं ग्लास ब्रिज का ढांचा

ग्लास ब्रिज काफी मजबूती से बनाया जा रहा है। इस ब्रिज को बनाने में 65 एमएम के शीशे का इस्तेमाल किया जाएगा। पुल गंगा नदी से करीब 57 मीटर की ऊंचाई पर होगा। कांच का पुल करीब 133 मीटर लंबा होगा। यह पुल कुल 8 मीटर चौड़ा होगा, जिसमें पैदल यात्री कांच का पुल और वाहन पुल दोनों शामिल हैं।