Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बेगूसराय : दो दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का आगाज, नवोदित कलाकारों ने सीखीं कला की बारीकियां

    January 30, 2026 7:49 pm

    बेगूसराय : जिला स्तरीय नियोजन मेले में उमड़ा युवाओं का सैलाब, 1107 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार का अवसर

    January 30, 2026 7:38 pm

    बेगूसराय में ‘सुशासन’ को चुनौती : एक तरफ ‘हिसाब’ का दावा, दूसरी तरफ माफिया का खुलेआम ‘तांडव’…

    January 29, 2026 7:56 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»India»बिहार में हार के बाद कांग्रेस का आत्ममंथन तेज, राजद से रिश्तों पर सवाल?
    India

    बिहार में हार के बाद कांग्रेस का आत्ममंथन तेज, राजद से रिश्तों पर सवाल?

    Mahesh BhartiBy Mahesh BhartiNovember 29, 2025 11:16 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Congress after Bihar defeat
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    Desk : बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस ने कारणों की तलाश शुरू कर दी है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में हार चुके उम्मीदवारों से मुलाक़ात कर विस्तृत फीडबैक लेना आरंभ कर दिया है। प्रारम्भिक संकेतों के अनुसार, कांग्रेस नेतृत्व महागठबंधन के भीतर सहयोगी दलों के रवैये और कई सीटों पर हुए ‘दोस्ताना संघर्ष’ को हार का अहम कारण मान रहा है।

    सूत्रों का कहना है कि महागठबंधन के घटक दलों के समर्थकों ने कई क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशियों को समर्थन देने के बजाय सहयोगी दलों के उम्मीदवारों की तरफ झुकाव दिखाया। इस वजह से कांग्रेस के कई उम्मीदवार चुनावी मैदान में कमजोर पड़ गए। कुछ सीटों पर CPI और RJD के प्रत्याशियों के साथ सीधे अथवा परोक्ष मुकाबले ने भी कांग्रेस को नुकसान पहुँचाया।

    पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि यदि कांग्रेस बिहार में अकेले चुनाव लड़ती, तो उसे गठबंधन के मुकाबले अधिक सीटें मिल सकती थीं। वर्ष 1990 और 1995 में सत्ता से दूर रहने के बावजूद कांग्रेस बिहार में मजबूत विपक्ष रही, लेकिन वर्ष 2000 के बाद राजद के साथ तालमेल और गठबंधन की राजनीति के चलते पार्टी का जनाधार लगातार सिमटता गया। संगठन के भीतर यह असंतोष भी लंबे समय से मौजूद है कि प्रदेश नेतृत्व के चयन में राजद की पसंद को प्राथमिकता दी जाती रही है, जिससे कई सक्षम नेता किनारे होते गए। इनमें से कुछ नेता समय के साथ अन्य दलों में भी चले गए।

    हार के बाद अब कांग्रेस के सामने सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि क्या वह बिहार में राजद से अलग होकर स्वतंत्र राजनीतिक राह चुनेगी। राज्य में कांग्रेस का व्यापक संगठन, हर जिले में कार्यालय और चुनाव लड़ने की क्षमता रखने वाले अनेक नेता मौजूद हैं, लेकिन गठबंधन की राजनीति में इन संसाधनों का पूरा उपयोग नहीं हो पाता।

    पार्टी अब यह भी आकलन कर रही है कि क्या वह अपने पारंपरिक दलित–मुस्लिम–सवर्ण समीकरण के सहारे भविष्य में मजबूती हासिल कर सकती है या फिर एनडीए के प्रभावी वोट बैंक के सामने अकेले खड़े होने का जोखिम उठाना मुश्किल होगा।

    बिहार कांग्रेस की इस मंथन प्रक्रिया के बीच अब राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज है कि पार्टी आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में नई राह अख्तियार करेगी या फिर महागठबंधन के पुराने ढर्रे पर ही आगे बढ़ेगी।

    Congress RJD
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय की बेटी खुशबू ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में जीता स्वर्ण पदक..
    Next Article सुबह-सुबह बेगूसराय की जेल में रेड! मच गया हड़कंप
    Mahesh Bharti
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    Weather Update : कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, कोहरा और ठंडी हवाएं बढ़ाएंगी परेशानी..

    January 3, 2026 8:34 am

    Bullet Train in India : इस दिन से पटरियों पर दौड़ेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, जानें- फाइनल टाइमलाइन

    January 2, 2026 9:20 am

    January School Holidays 2026 : साल के पहले महीने में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल, यहां जान लीजिए

    December 31, 2025 9:27 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बेगूसराय : दो दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का आगाज, नवोदित कलाकारों ने सीखीं कला की बारीकियां

    By सुमन सौरबJanuary 30, 2026 7:49 pm

    Begusarai News : कला एवं संस्कृति विभाग, बेगूसराय के सौजन्य से आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में…

    बेगूसराय : जिला स्तरीय नियोजन मेले में उमड़ा युवाओं का सैलाब, 1107 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार का अवसर

    January 30, 2026 7:38 pm

    बेगूसराय में ‘सुशासन’ को चुनौती : एक तरफ ‘हिसाब’ का दावा, दूसरी तरफ माफिया का खुलेआम ‘तांडव’…

    January 29, 2026 7:56 pm

    इंटर परीक्षा 2026 : बेगूसराय में धारा 144 लागू, जूता-मोजा पहनकर आने पर पाबंदी…

    January 29, 2026 7:05 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.