Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा का ये रहा पूरा शेड्यूल : 15 से 22 जनवरी तक होंगे अलग-अलग कार्यक्रम..

देशवासियों के लिए 22 जनवरी का दिन बेहद खास होने वाला है। जी हां, इस दिन अयोध्या में श्री राम लला (Ram Mandir ) की प्राण प्रतिष्ठा होगी। यह एक ऐतिहासिक पल होने वाला है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगे। तमाम भारतवासियों के यह काफी अहम दिन है।

देश के VVIP इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंच बड़े ऐतिहासिक पल के साक्षी होंगे। भारतवासियों के लिए 22 जनवरी का दिन बेहद खास दिन होने वाला है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के कई दिन पहले से ही बहुत से कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। 15 जनवरी से लेकर 22 जनवरी तक कोई ना कोई कार्यक्रम होने वाला है। आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे।

15 जनवरी से 22 जनवरी का शेड्यूल

  • 15 जनवरी- मकर संक्रांति यानी की 15 जनवरी को खरमास खत्म होने वाला है। इस दिन रामलला के बाल रूप वाली मूर्ति को गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा।
  • 16 जनवरी- इस दिन से श्री राम लला के विग्रह के अधिवास अनुष्ठान का शुभारंभ होगा।
  • 17 जनवरी-इस दिन श्री राम लला की मूर्ति को नगर भ्रमण के लिए ले जाया जाएगा।
  • 18 जनवरी-18 जनवरी से प्राण प्रतिष्ठा की विधि आरंभ हो जाएगी। इस दिन मंडप प्रवेश पूजन, वास्तु पूजन, गणेश पूजन और मार्तिका पूजन होगी।
  • 19 जनवरी-19 जनवरी के दिन राम मंदिर में यज्ञ अग्नि कुंड की स्थापना होगी।
  • 20 जनवरी-इस दिन राम मंदिर के गर्भगृह को 81 कलश में अवस्थित अलग-अलग नदियों के जल से पवित्र किया जाएगा। इस दिन वस्तु अनुष्ठान भी किया जाएगा।
  • 21 जनवरी-इस दिन विशेष पूजा और हवन का आयोजन होगा तथा श्री राम लला का 125 कलशों से दिव्य स्नान होगा।
  • 22 जनवरी- यह दिन प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक दिन है। इस दिन मध्यकाल में मृगशिरा नक्षत्र में रामलला की महापूजा की जाएगी।