Chirag Paswan : बॉलीवुड में फ्लॉप…राजनीति में हिट, जानिए- कितने पढ़े लिखे हैं हैं चिराग पासवान…

Chirag Paswan Qualification : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले चिराग पासवान (Chirag Paswan) लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। चाहे वह हाजीपुर सीट हो या फिर चाचा पशुपति से मतभेद….पिता राम विलास पासवान (Ram Vilas Paswan) की छत्र छाया में राजनीति करियर शुरू करने वाले चिराग पासवान (Chirag Paswan) अब हर तरह से सियासी दांव खेलना सीख गए हैं। तो आज आपलोगों इस लेख के माध्यम से चिराग की क्वालिफिकेशन और उनकी डिग्री के बारे में सबकुछ बताएंगे। यह भी बताएंगे कि चिराग का सियासी सफर कैसा रहा है।

कितने पढ़े लिखे हैं Chirag Paswan

चिराग पासवान (Chirag Paswan) वर्तमान में बिहार के जमुई से सांसद हैं। उन्होंने बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस (Bundelkhand University Institute of Engineering and Technology) से B.Tech की डिग्री ले रखी है। उन्होंने फैशन डिजाइनिंग (Fashion Designing) का भी कोर्स किया है। साल 2003 में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग से 10वीं और12वीं की शिक्षा हासिल की।

आपको बता दे की चिराग (Chirag Paswan) राजनीति में प्रवेश से पहले बॉलीवुड (Bollywood) में किस्मत आजमा चुके हैं। हालांकि, वह इसमें सफल नहीं हो पाए थे। उन्होंने एक मूवि 2011 में आई थी जिसका नाम था मिले न मिले हम (Mile Na Mile Ham), जिसमें कंगना रनौत उनके साथ थीं।

Chirag Paswan कहा से लड़ेंगे चुनाव

जानकारी के मुताबिक, चिराग (Chirag Paswan) हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। वहीं, उनके चाचा ने भी इस सीट सी ही चुनाव लड़ने का एलान किया है। बता दें कि हाजीपुर वह सीट है जहां से चिराग के पिता रामविलास पासवान ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की थी।

Chirag Paswan का सियासी सफर

चिराग जमुई से लगातार 2 बार सांसद रहे हैं। वह 2014 में पहली बार लोकसभा सदस्य के रूप में चुने गए थे। वहीं, दूसरी बार वह 2019 में भी जमुई सीट से लोकसभा सांसद के रूप में चुने गए।