भारत की पहली बुलेट ट्रेन : 2026 तक 320 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से दौड़ेगी Bullet Train, तैयारियां जोरों पर

डेस्क: भारत सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर भारतीय रेलवे ने तेजी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। कोरोना काल के प्रभाव और महाराष्ट्र सरकार के भूमि अधिग्रहण के मसले को लेकर प्रोजेक्ट काम पहले ही सुस्त पड़ा हुआ है। इस बीच रेलवे ने काम में तेजी के लिए नई तकनीकों का सहारा लेने जा रहा है।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की माने तो इस रूट पर 2026 से पटरियों पर हाई स्पीड बुलेट ट्रेन दौड़ने लगेगी, उन्होंने कहा है कि देश की हाई स्पीड बुलेट (High Speed Bullet Train) ट्रेन को लेकर मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर परियोजना कॉरिडोर (Mumbai Ahmedabad High speed Rail Corridor Project)पर काम तेजी से हो रहा है, अगले 5 सालों में यानी 2026 तक पटरियों पर दौड़ने लगेंगी बुलेट ट्रेन,

बता दे की केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की एक तस्वीर भी ट्विटर पर शेयर की है, जिसमें उन्होंने कहा है कि मुंबई अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर तेजी से काम चल रहा है, अब तक करीब 119 खंभों का निर्माण किया जा चुका है। बुलेट ट्रेन के लिए निर्माण तेजी से किया जा रहा है।

जानिए- कितना लंबा होगा यह प्रोजेक्ट: बरहाल, हो की मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट 508 किमी (KM) लंबा है, जिसमें 352 किलोमीटर गुजरात (Gujrat) और 156 किलोमीटर महाराष्ट्र (Maharsta) में स्थित है, इस परियोजना के पूरा हो जाने के बाद हाई स्पीड बुलेट ट्रेन (Bullet Train) दौड़ेगी, हाई स्पीड ट्रेन की मदद से मुंबई-अहमदाबाद और अहमदाबाद-मुंबई आने-जाने में काफी कम समय लगेगा।

320 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन: बता दे चले कि यह प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद इस रूट पर 320 किलोमीटर प्रति घंटा से बुलेट ट्रेन फर्राटे से दौड़ सकेगी, वही अहमदाबाद से मुंबई बीच 12 स्टॉप होंगे, और दो घंटे 58 मिनट का समय लगेगा, मुंबई, ठाणे, विरार, बोईसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद और साबरमती में कुछ देर रुकेगी ट्रेन.