महज 5 घंटे में पूरा होगा Delhi से Howrah का सफर : 350Km की रफ्तार से दौड़ेगी Bullet Train..

Bullet Train In Bihar : कुछ समय पहले बिहार के दरभंगा से दिल्ली के बीच चलने वाली अमृत भारत (Amrit Bharat) एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन किया गया है। बिहार में वंदे भारत (Vande Bharat) ट्रेन को भी लाने की योजना चल रही है।

इस सबके बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि बिहार में कुछ समय के बाद बुलेट ट्रेन (Bullet Train In Bihar) भी दौड़ती नजर आएगी। वैसे तो भारत की पहली बुलेट ट्रेन मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलेगी।

मगर, बिहार में भी बुलेट ट्रेन चलेगी ये खबर सामने आ रही है। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। दरअसल,दिल्ली से हावड़ा के बीच बुलेट ट्रेन (Delhi to Howrah Bullet Train) चलाई जाएगी। दिल्ली और हावड़ा के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन (Bullet Train In Bihar) के रूट में बिहार के चार स्टेशन आएंगे।

इन स्टेशनों में बक्सर, आरा, पटना और गया का नाम शामिल है। दिल्ली से चलने वाली यह ट्रेन मेरठ, अलीगढ़ , आगरा, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, पटना, गया से होते हुए हावड़ा को जाएगी।

350 किलोमीटर प्रति घंटा है ट्रेन की रफ्तार

दिल्ली से हावड़ा जाने वाली ट्रेन रूट की कुल लंबाई 1500 किलोमीटर की होगी। आपको बता दें कि, बुलेट ट्रेन 350 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पटरी पर दौड़ेगी। इस हिसाब से यह ट्रेन महज 5 घंटे में दिल्ली से हावड़ा की दूरी तय कर लेगी।

2024 से भूमि अधिग्रहण का काम शुरू

बिहार में भी बहुत जल्द बुलेट ट्रेन (Bullet Train In Bihar) दौड़ेगा। जिसके लिए भूमि अधिग्रहण का काम 2024 से शुरू कर दिया जाएगा। और 2030 तक इसके पूरे होने की संभावना है।