Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Barauni Refinery के 500 गज दायरे में 6 मार्च तक धारा-163 लागू, धरना-प्रदर्शन पर रोक…

    February 23, 2026 6:27 pm

    बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, आरपीएफ की तत्परता से बची यात्री की जान…

    February 23, 2026 2:10 pm

    बेगूसराय में बच्चों की जान से खिलवाड़, स्कूल परिसर में लगा 100 केवी का ट्रांसफार्मर बना खतरा..

    February 20, 2026 12:36 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»India»खुशखबरी! BSF Constable भर्ती में अग्निवीरों को 50% तक आरक्षण, आयु सीमा में भी छूट..
    India

    खुशखबरी! BSF Constable भर्ती में अग्निवीरों को 50% तक आरक्षण, आयु सीमा में भी छूट..

    Nitesh Kumar JhaBy Nitesh Kumar JhaDecember 22, 2025 12:12 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    BSF Constable Recruitment Reservation
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    BSF Constable Recruitment Reservation :  केंद्र सरकार ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) की भर्ती प्रक्रिया में एक अहम बदलाव करते हुए जनरल ड्यूटी कैडर से जुड़े नियमों में संशोधन किया है। इस फैसले के तहत अब BSF कॉन्स्टेबल भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। गृह मंत्रालय के द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक ये नए नियम 18 दिसंबर 2025 से लागू हो चुके हैं।

    यह संशोधन Border Security Force Act, 1968 के अंतर्गत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए किया गया है। नए नियमों को Border Security Force, General Duty Cadre (Non-Gazetted) Recruitment (Amendment) Rules, 2025 नाम दिया गया है। इसका मकसद अग्निपथ योजना के तहत सेवा दे चुके युवाओं को सुरक्षा बलों में स्थायी अवसर प्रदान करना है।

    अग्निवीरों को मिलेगा सीधा लाभ

    गृह मंत्रालय के नोटिफिकेशन के मुताबिक, BSF में हर साल जनरल ड्यूटी कैडर में होने वाली भर्तियों में कुल रिक्तियों का आधा हिस्सा पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित रहेगा। सरकार का मानना है कि अग्निपथ योजना के तहत प्रशिक्षित, अनुशासित और शारीरिक रूप से सक्षम युवाओं को इससे एक मजबूत करियर विकल्प मिलेगा।

    पूर्व सैनिकों के लिए भी सुरक्षित रहेगा कोटा

    नए नियमों में यह भी साफ किया गया है कि कुल पदों में से एक निश्चित हिस्सा पूर्व सैनिकों के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। इससे सेना में पहले सेवा दे चुके अनुभवी जवानों को प्राथमिकता मिलती रहेगी। इसके साथ ही कॉम्बेटाइज्ड कांस्टेबल ट्रेड्समैन को सीधे भर्ती के जरिए BSF में समायोजित करने का प्रावधान भी किया गया है।

    अग्निपथ योजना को मिलेगा बल

    सरकार के इस कदम को अग्निपथ योजना को और मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। इससे अग्निवीरों के भविष्य को लेकर बनी अनिश्चितता कम होगी और BSF जैसी महत्वपूर्ण सुरक्षा एजेंसी को पहले से प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध होगा।

    भर्ती प्रक्रिया होगी ज्यादा पारदर्शी

    संशोधित नियमों से भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और स्पष्टता आने की उम्मीद जताई जा रही है। अलग-अलग श्रेणियों के लिए आरक्षण और अवसर तय होने से अब भर्ती को लेकर भ्रम और विवाद की स्थिति भी कम हो सकती है।

    BSF Constable Bharti me kitna chhut milta hai BSF Constable Recruitment BSF Constable Recruitment Reservation
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय में दबंगों का तांडव : बेटे की हत्या का केस वापस नहीं लेने पर घर में पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग..
    Next Article Dhurandhar Box Office Collection : ‘धुरंधर’ 17 दिन में ही ₹790 करोड़ पार..उड़ाया गर्दा
    Nitesh Kumar Jha
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    शिरोमणि संस्थान के छात्र आद्विक सिंह ने गाड़े सफलता के झंडे, राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल के लिए हुए चयनित

    February 15, 2026 1:13 pm

    Weather Update : कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, कोहरा और ठंडी हवाएं बढ़ाएंगी परेशानी..

    January 3, 2026 8:34 am

    Bullet Train in India : इस दिन से पटरियों पर दौड़ेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, जानें- फाइनल टाइमलाइन

    January 2, 2026 9:20 am

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Barauni Refinery के 500 गज दायरे में 6 मार्च तक धारा-163 लागू, धरना-प्रदर्शन पर रोक…

    By सुमन सौरबFebruary 23, 2026 6:27 pm

    Indian Oil Corporation Limited की बरौनी रिफाइनरी की सुरक्षा तथा पेट्रोलियम उत्पादों की निर्बाध आपूर्ति…

    बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, आरपीएफ की तत्परता से बची यात्री की जान…

    February 23, 2026 2:10 pm

    बेगूसराय में बच्चों की जान से खिलवाड़, स्कूल परिसर में लगा 100 केवी का ट्रांसफार्मर बना खतरा..

    February 20, 2026 12:36 pm

    विधान परिषद में गूंजा दयानंद एनकाउंटर: RJD ने बताया ‘सुनियोजित हत्या’, सरकार बोली- 21 केस थे, अपराधी था

    February 19, 2026 9:09 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.