गांव पहुंची भोजपुरी अभिनेत्री ने लिया घूंघट..चूल्हे पर बनाई चाय, सामने आई खूबसूरत झलकियां…..

Sambhavna Seth: भोजपुरी फिल्म की ग्लैमरस एक्ट्रेस में से एक संभावना सेठ (Sambhavna Seth) इन दिनों सुर्खियों में है। इस बार चर्चा आने का कारण अभिनय या डांस नहीं बल्कि ग्रामीण जीवन जीने को लेकर है। संभावना सेठ (Bhojpuri Actress Sambhavna Seth) अपने ससुराल गई है। यहां इनका रहन-सहन बिल्कुल बदल गया है, जिसे देख हर कोई हैरान है। अपनी ग्लैमरस लुक से लोगों को दीवाना बनाने वाली संभावना सेठ घुंघट में नजर आ रही हैं। आइए विस्तार से जानते क्या है माजरा।

दरअसल,संभावना सेठ अपनी ससुराल गई है : जहां एक आज्ञाकारी और संस्कारी बहु की तरह जीवन यापन कर रही है। संभावना सेठ के पहनावे में काफी बदलाव देखा गया है। ससुराल में संभावना साड़ी और घुंघट में घर से निकलती है। यहां तक कि चूल्हे पर खाना बनाते हुए भी देखा गया। संभावना का यह अवतार लोगों के लिए बिल्कुल ही नया है। मॉडर्न बहु से संस्कारी बहु में परिवर्ती देख लोग हैरान हैं।

संभावना सेठ शादी के 6 साल बाद ससुराल पहुंची हैं। यहां अपने पति अविनाश दुबे और पूरे परिवार के साथ खूब मस्ती कर रही हैं। ग्रामीण जीवन जीने में संभावना को काफी आनंद आ रहा है। यह सब संभावना दर्शकों को ब्लॉक के माध्यम से दिखा रही हैं। दर्शक इन के ब्लॉक को देखकर खूब इंजॉय कर रहे हैं। संभावना का यह रूप लोगों को काफी भा रहा है। संभावना सेठ ने इंस्टाग्राम पर भी कुछ वीडियो क्लिप्स और तस्वीरें पोस्ट की है।