M.S Dhoni की सफलता के पीछे उनकी बहन का रहा बड़ा हाथ, जो आज भी जीती है साधारण जीवन, ये रियल फैमिली

M.S Dhoni : भारतीय क्रिकेट टीम के लेजेंड कहे जाने वाले महेंद्र सिंह के इस कामयाबी के पीछे इनके परिवार का बड़ा हाथ रहा है। धोनी पर बनी फिल्म में इनके और इनके पीछे पूरे परिवार का कितना संघर्ष रहा, इस बात को साफ देखा जा सकता है। धोनी ने अपने कई साक्षात्कार में इन चीजों जिक्र भी किया है। आज हम पूरे देशवासियों के चहेते महान खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के पूरे परिवार के बारे में जानेंगे।

धोनी की बहन और बड़े भाईधोनी की बहन का नाम जयंती है जयंती अपने भाई को क्रिकेटर बनाने के लिए हर संभव मदद की शुरुआती दौर में धोनी के पिता नहीं चाहते थे कि उनका बेटा क्रिकेटर बने तब जयंती ने माही का पुरजोर समर्थन की इस बात को फिल्म में भी दिखाया गया है। फिलहाल जयंती एक स्कूल में टीचर हैं। इसके अलावा धोनी के बड़े भाई का नाम नरेंद्र सिंह धोनी है। ये समाजवादी पार्टी में नेता हैं। कहा जाता है कि धोनी जब 10 साल के थे तब उनके भाई नरेंद्र ने घर छोड़ दिया था।

धोनी के माता – पिता : धोनी के पिता का नाम पान सिंह और माता का नाम देवकी देवी है। धोनी के पिता पान सिंह मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रहने वाले हैं। हालाँकि, 1964 में वे रांची में बस गए। पान सिंह मेकॉन कंपनी में काम करता था। यहां वह शुरुआत में पंप ऑपरेटर था और रांची की डोरंडा कॉलोनी में रहता था।

धोनी की पत्नी और बेटी : धोनी ने 4 जुलाई 2010 को साक्षी रावत से शादी की। साक्षी का जन्म 19 नवंबर 1988 को गुवाहाटी में हुआ था। साक्षी ने औरंगाबाद से होटल मैनेजमेंट में डिग्री ली है। जुलाई 2010 में धोनी की शादी के करीब 5 साल बाद 6 फरवरी 2015 को वो एक बेटी के पिता बने। धोनी की बेटी अब 7 साल की हो चुकी है और वो अक्सर अपने पापा के साथ देखी जाती है।