Monday, July 8, 2024
India

1600 करोड़ संपत्ति के मालिक हैं बाबा रामदेव, जानें – देश के 7 सबसे अमीर बाबा की कमाई….

बाबा रामदेव : हाल ही में कानपुर के करौली सरकार बाबा उर्फ ​​डॉ. संतोष सिंह भदौरिया का नाम चर्चा में आया है। चर्चा का कारण नोएडा के एक युवक से अपने आश्रम में करौली बाबा की बेरहमी से मारपीट करना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करौली बाबा पर अपने ही एक भक्त को पीटने का आरोप है.

डॉक्टर सिद्धार्थ नाम का युवक शांति की तलाश में नोएडा से बाबा के आश्रम गया था. बाबा ने उनके कान में कोई मंत्र फूंका और पूछा कि क्या प्रभाव हुआ? इस पर डॉ. सिद्धार्थ ने सच कहा और कहा कि मंत्र का कोई असर नहीं हुआ। बस इसी बात पर बाबा भड़क गए और डॉ. सिद्धार्थ को अपनी बाउंसर से बुरी तरह पीटा.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाबा ने महज तीन साल में करोड़ों का साम्राज्य खड़ा कर दिया है। आश्रम के लोग बताते हैं कि बाबा 17 देशों में हैं। कई भक्त उन्हें लाखों रुपए का सामान भी भेंट कर रहे हैं। करौली बाबा का नाम चर्चा में आने के बाद लोगों को देश के उन बाबाओं के नाम भी याद आ रहे हैं जिन्होंने कम समय में करोड़ों का साम्राज्य स्थापित कर लिया है.

  1. श्री-श्री रविशंकर : देश के सबसे बड़े धार्मिक नेताओं की लिस्ट में श्री-श्री रविशंकर का नाम प्रमुखता से शामिल है। आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक रविशंकर के 150 देशों में 300 मिलियन हैं।
  1. आशाराम बापू : एक समय था जब रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू के भक्तों की संख्या का कोई अंत नहीं था. आज भी देश भर में उनके करीब 350 आश्रम हैं। ट्रस्ट के मुताबिक, आसाराम की कुल संपत्ति 350 करोड़ रुपए है।
  1. माता अमृतानंदमयी देवी : दुनिया भर में अपने भक्तों के बीच ‘अम्मा’ के नाम से मशहूर माता अमृतानंदमयी देवी अपने मठ द्वारा किए जाने वाले सामाजिक कार्यों के लिए जानी जाती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अम्मा की कुल संपत्ति 1,500 करोड़ रुपए है।
  1. धर्मगुरु नित्यानंद : विवादित संतों में धर्मगुरु नित्यानंद का नाम लिया जाता है। उन्हें भारत का सबसे अमीर बाबा माना जाता है। यह अलग बात है कि वह अपने विवादों के चलते देश छोड़कर चले गए हैं। यौन शोषण के आरोपी नित्यानंद ने भारत छोड़ने के बाद इक्वाडोर के पास एक द्वीप खरीदा और उसका नाम कैलासा रखा और उसे अपना साम्राज्य बताया। साल 2003 से नित्यानंद ने खुद को संत के तौर पर प्रचारित करना शुरू कर दिया था। बताया जाता है कि नित्यानंद के पास कुल 10 हजार करोड़ की संपत्ति है।

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।