महज 19 साल की उम्र में नंदिनी बनीं दुनिया की सबसे कम उम्र की CA, गिनीज़ व‌र्ल्ड रिकार्ड्स में नाम दर्ज…..

CA Nandani Agarwal : “दुष्यंत कुमार की एक पंक्ति कौन कहता है आसमाँ में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों”, को मुरैना की एक बेटी ने चरितार्थ कर दिया है। मुरैना मध्यप्रदेश का सबसे पिछड़े जिलों में गिना जाता है।

यहां अब धीरे धीरे लोग शिक्षा के प्रति जागरूक हो रहे हैं। लेकिन सभी चीजों को भेदते हुए मुरैना की इस बेटी ने सब कम उम्र की CA के रूप में अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करा लिया है। इनका नाम नंदनी अग्रवाल (CA Nandani Agarwal) है। आइए नंदनी की इस कामयाबी को कबीर से जानते हैं।

साल 2021 में आयोजित सीए परीक्षा में नंदिनी ने पूरे भारत में पहला स्थान हासिल किया, अब दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला सीए के रूप में नंदिनी का नाम गिनीज ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है। नंदिनी अग्रवाल 19 साल 330 दिन की उम्र में सीए बनीं और वर्तमान में मुंबई में सिंगापुर की एक सरकारी कंपनी में काम कर रही हैं।

नंदिनी अग्रवाल बचपन से ही मेधावी थीं। नंदिनी ने 800 में से 614 अंक हासिल कर पूरे भारत में पहला स्थान हासिल किया। नंदिनी के पिता नरेश चंद एक टैक्स सलाहकार हैं और मां डिंपल एक गृहिणी हैं। नंदिनी अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां डिंपल को देती हैं।

चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने के बाद नंदिनी ने दो अंतरराष्ट्रीय परीक्षाएं दीं, जिसमें एसीसीए अंतरराष्ट्रीय परीक्षा में उन्हें देश में पहली और दुनिया में 7वीं रैंक मिली। इस परीक्षा में 180 देशों के सीए ने भाग लिया था, परीक्षा पास करने के बाद नंदिनी अब दुनिया के 180 देशों में वैध सीए हैं और किसी भी देश में काम कर सकती हैं। तीन महीने पहले ही नंदिनी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड यूनिवर्सिटी से यंगेस्ट चार्टर्ड अकाउंटेंट विषय में ऑल इंडिया रैंक वन के साथ पीएचडी की डिग्री भी हासिल की है। अब वह एमबीए करना चाहती है।