2 एकड़ में बना है Allu Arjun का आलीशान बंगला, नाम रखा है ‘Blessing’, 100 करोड़ है कीमत..

Allu Arjun : साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है। अल्लू अर्जुन का काम बोलता है। जी हां यह ऐसे साउथ इंडियन अभिनेता है, जिन्हे हिंदी भाषी क्षेत्रों में भी खूब पसंद किया जाता है। इन्होंने अपने अभिनय के बलबूते साउथ में लंबी चौड़ी फैन फॉलोइंग बना चुके हैं। साउथ ही नहीं बल्कि पूरे देश में इनकी फैन फॉलोइंग तगड़ी है।

आज हम बात करेंगे अल्लू अर्जुन की लाइफ स्टाइल के बारे में। अल्लू अर्जुन फिल्मों के अलावा निजी जीवन में भी एक अच्छी लाइफस्टाइल जीते हैं। इनके पास ऐसा बंगला है, जिसकी चर्चा आए दिन होती रहती है। तो आइए जानते हैं विस्तार से।

इतने एकड़ में है बंगला : अल्लू अर्जुन का बंगला हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स में है। बाहर से देखने पर यह आज के दौर के महल जैसा लगता है। अल्लू अर्जुन ने प्यार से इस घर का नाम ब्लेसिंग रखा है। 2 एकड़ में बने इस बंगले को प्लेन व्हाइट कलर से पेंट किया गया है जो इसे क्लासी लुक देता है। जिसकी एंट्री में एक ओपन गार्डन है जहां अल्लू अर्जुन अक्सर परिवार के साथ समय बिताते हैं।

देखने में महल से कम नहीं : यह घर अंदर से जितना खूबसूरत है, अंदर से उतना ही खूबसूरत है। घर के हर कोने को खूबसूरती से सजाया गया है। इस घर को इंटीरियर डिजाइनर आमिर और हामिद ने डिजाइन किया है। घर को न केवल बाहर से बल्कि अंदर से भी सफेद रंग से रंगा गया है। सोफे से लेकर सोफे तक सब कुछ सफेद है जिसने इस घर को और भी शानदार और चमकदार बना दिया है।

इतने अरब है कीमत : अल्लू अर्जुन के दो बच्चे हैं। इसलिए बच्चों के खेलने के लिए कोई कमी न रहे, इसके लिए खुली जगह रखी गई है। इस बार का घर के बाहर और अंदर दोनों जगह ख्याल रखा गया है। अब यह इतना आलीशान घर है तो जाहिर सी बात है कि इसकी कीमत भी जबरदस्त होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बंगले की कीमत 100 करोड़ रुपए यानी 1 अरब रुपए तक बताई जा रही है।