Friday, July 26, 2024
Entertainment

Top-5 Sports Movie : स्पोर्ट्स पर बनी हैं ये 5 बॉलीवुड फिल्में, खड़े कर देंगी रोंगटे, देखिए- लिस्ट….

Top-5 Sports Movie : बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक्शन ड्रामा कॉमेडी रोमांटिक अलग-अलग जॉनर की फिल्में बनी हुई है। इसके अलावा बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री स्पोर्ट्स पर कई बेहतरीन फिल्में बनी है जिसे दर्शकों और बॉक्स ऑफिस का प्यार और दुलार मिला है। आज हम आपको कुछ ऐसी बॉलीवुड फिल्में के बारे में बताएंगे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

Bhaag Milkha Bhaag: राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में साल 2013 में रिलीज हुई. Bhaag Milkha Bhaag ने बॉक्स आफिस पर झंडे गाड़े थे। इस फ़िल्म में Farhan Akhatar ने ग्रेट इंडियन एथलीट Milkha Singh का किरदार बड़ी शिद्दत से निभाया था। इस फ़िल्म के लिए Sonam Kapoor ने सिर्फ 11 रुपये की फीस ली थी। जबकि कहानी के लिए Milkha Singh ने 1 रुपये लिए थे। यह फ़िल्म Milkha Singh की जर्नी पर बनी थी।

M.S.Dhoni The Untold Story : पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर बॉलीवुड फिल्म का नीरज पांडे ने एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी बनाई। जिसमें महेंद्र सिंह धोनी का किरदार उस वक्त के तेजी से उभरते हुए कलाकार सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था। इस फ़िल्म में धोनी की क्रिकेटिंग जर्नी को दिखाया गया है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी कमाल कर चुकी है।

Chak De India: Shahrukh Khan की फ़िल्म Chak de India भी स्पोर्ट्स ड्रामा फ़िल्म है। इस फ़िल्म में Sharukh Khan ने इंडियन हॉकी प्लेयर मीर रंजन नेगी का किरदार निभाया था।

Dangal: Dangal फ़िल्म में Aamir Khan ने भारतीय पहलवान महावीर फोगाट का रोल अदा किया है। इस फ़िल्म में यह दिखाया गया है कि अपनी बेटियों का कुश्ती में करियर बनाने के लिए एक पिता किस तरह से जमाने से लड़ जाता है।

Iqbal: श्रेयस तलपड़े और नसिरुद्द्दीन शाह द्वारा अभिनीति फ़िल्म Iqbal एक ऐसे खिलाड़ी की कहानी है को मूक बधिर है और इंडिया के लिए क्रिकेट खेलना चाहता है। इस फ़िल्म को फ़िल्म क्रिटिक द्वारा बेहद सराहा गया था।

Vivek Shahi

Vivek Shahiविवेक शाही 2022 से thebegusarai.in से जुड़े। इन्होंने उत्तर प्रदेश के काशी विद्यापीठ से सत्र 2019- 2021 में पत्रकारिता से स्नातक डिग्री हासिल की..पॉलिटिकल खबरों में शुरू से ही रुचि थी। पत्रकारिता के दौरान ही पॉलिटिकल कंटेंट लिखना शुरू किया। पॉलिटिकल के अलावा, एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स बिट की भी अच्छी समझ है। और इन बिट्स पर काम भी किया है।