साउथ और बॉलीवुड की एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया न सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए बल्कि अपने लव अफेर के लिए भी इंडस्ट्री में छाई रहती है। ऐसे में एक बार फिर तमन्ना भाटिया अपने अफेर को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। असल में हाल ही में तमन्ना भाटिया एक्टर विजय वर्मा को डेट कर रही हैं।
जिसके चलते वे आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की इससे पहले तमन्ना का नाम इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली Virat Kohli के साथ भी जुड़ चुका हैं।
Most loved TVC then;
Most loved celebs now @imVkohli & @tamannaahspeaks pic.twitter.com/NpdeKNFW5Q
— Kumar Sourav (@AdamDhoni1) July 28, 2023
जी हाँ एक समय था जब विराट Virat Kohliऔर तमन्ना के किस्से काफी मशहूर थे। यहां तक की दोनों ने एक साथ एक एड फिल्म में भी काम किया था। जिसके बाद तो दोनों के अफेर के किस्से और भी ज्यादा छाने लग गए। हालांकि दोनों ने ही कभी अपने प्यार को लेकर खुल कर बात नहीं की।
लेकिन फैंस को विराट और तमन्ना की जोड़ी खूब पसंद आई थी। फैंस दोनों को यूं एक साथ देखना काफी पसंद करते थे। लेकिन फिर बाद में दोनों के बीच की ये नजदीकी कम हो गई। और फिर बाद में विराट के अनुष्का के साथ रिलेशन को लेकर खबरे सामने आने लगी, जिसके बाद दोनों की शादी की खबर से भला आज कौन ही अनजान होगा।
आज अनुष्का और विराट Virat Kohli एक हैप्पी मेरिड कपल की लाइफ जी रहे है। वहीं दोनों की अब एक बेटी भी हैं। अब अगर बात तमन्ना की करे तो, विराट के बाद तमन्ना के नाम कई और एक्टर्स के साथ जोड़े गए, जिसके बाद अब तमन्ना ने अपने बॉयफ्रेंड विजय के साथ अपने रिश्ते पर हामी भरी है। आपको बता दे की तमन्ना और विजय एक साथ लस्ट स्टोरीस सीरीज में देखे गए। जहां लोगों ने दोनों को खूब पसंद किया। इसके बाद अब फैंस दोनों की जोड़ी को रियल लाइफ में भी इसी तरह पसंद करने लगे है।