Pushpa-2 से लेकर Singham तक…ये बड़ी फिल्में 2024 में सिनेमाघरों में मचाएंगी तबाही, देखिए- List…

Movie Release Next Year 2024: साल 2023 अब समाप्ति की ओर अग्रसर है तो वही पूरी दुनिया इस नए साल का स्वागत बेहद ही जबरजस्त तरीके से करने को उत्साहित है। ऐसे में नए साल में नई फिल्में अब रिलीज होंगी जो बॉक्स ऑफिस को फतह करने के इरादे से उतरेंगी। तो आइए जानते है आखिर कौन कौन सी फिल्में 2024 में रिलीज होने वाली है।

Pushpa 2 : साउथ सुपरस्टार अल्लु अर्जुन की फ़िल्म Pushpa 2 नए साल पर रिलीज को तैयार है। पहले पार्ट की सफलता के बाद मेकर्स अब 500 करोड़ की लागत लगा कर Pushpa2 का निर्माण कर रहे है जो 15 अगस्त 2024 को बॉक्स ऑफिस पर पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होगी।

The Croo: करीना कपूर, तब्बू और तापसी पन्नू की तिकड़ी अब बड़े पर्दे पर दिखनी वाली है। फ़िल्म का पोस्टर भी यही कह रहा है कि ये तिकड़ी धमाल मचाने को तैयार है। 50 करोड़ के बजट के लागत से बनी फिल्म मार्च 2024 में रिलीज होगी।

Chandu Chaimpion: बॉलीवुड सुपरस्टार Kartik Aryan की फ़िल्म चंदू चैंपियन जुलाई 2024 में रिलीज होने वाली हैं। श्रद्धा कपूर और कार्तिक आर्यन की जोड़ी इस फ़िल्म से पहली बार ऑन स्क्रीन होगी।

Singham Again: Singham Again से एक बार फिर से अजय देवगन गरजने वाले है। Singham सीरीज की यह तीसरी फिल्म है। इसमें Akshay Kumar, Deepika Padukone, Tiger Shroff, Karina Kapoor भी है।

Bade Miyan: इस फ़िल्म में खिलाड़ी कुमार और बॉलीवुड के टाइगर, टाइगर श्रॉफ एक्शन अवतार में दिखाई देंगे। इस फ़िल्म में एक्शन की गारंटी है। यह फ़िल्म साल 2024 अप्रैल में रिलीज होगी इसका निर्माण पृथ्वीराज सुकुमारन ने 300 करोड़ की लागत से किया है।