BEST HORROR MOVIE : भूलकर भी अकेले न देखें ये 5 हॉरर फिल्में, डर के मारे थर-थर लगेंगे कांपने….

BEST HORROR MOVIE : बॉलीवुड में हॉरर फिल्में बेहद कम बनती है। अगर कुछ फिल्मों को छोड़ दिया जाए तो बॉलीवुड में हॉरर कॉमेडी फिल्में होती है जिनमें हॉरर सिर्फ नाम मात्र का होता है। लेकिन आज हम आपके लिए कुछ ऐसी हॉरर फिल्में लेकर आ रहे है जिन्हें अकेले देखना सबके बस की बात नही। आप अपने दोस्तों और सहकर्मियों को इन फ़िल्म को अकेले देखने का चैलेंज भी दे सकते है।

The Conjuring : हॉलीवुड फिल्म The Conjuring सबसे बेहतरीन हॉरर फिल्मों में से एक है। इस फ़िल्म की कहानी दो पैरानार्मल इंवेस्टिगेटर्स की सच्ची कहानी पर आधारित है। जो सुपरनेचुरल शक्तियों को ढूढते और उनसे बात करते है।

The Exorcist : यह एक हॉरर फ़िल्म है जो 1971 की एक कहानी बतलाती है। इसमें एक आदमी अपने नए अपार्टमेंट में कुछ अजीब से घटनाएं नोटिस करता है। बस कहानी यही से शुरू होती है। इसे आप OTT प्लेटफॉर्म Amazon Prime पर देख सकते है।

Manichitrathazhu : यह एक हॉरर मिस्ट्री फ़िल्म है। इसे IMDB पर 8.2 की रेटिंग दी गई है। इसमें एक नर्तकी की कहानी है जो कई सालों से एक महल के कमरे में कैद है। वर्जित कमरे को खोलने के बाद आत्मा बाहर आती है। इसे आप OTT प्लेटफॉर्म Disney+Hotstar पर देख सकते है।

Maya: इसकी कहानी भी हॉरर है। इसमें एक महिला थियेटर में एक भयानक और डरावनी फ़िल्म देखने की चुनौती स्वीकार करती है। कहानी इसी महिला के इर्द गिर्द घूमती रहती है। इसे आप OTT प्लेटफॉर्म Amazon Prime पर देख सकते है।

Pizza : इस फ़िल्म की कहानी एक पिज़्ज़ा डिलीवरी बॉय के इर्द गिर्द घूमती है। एक बार फ़ूड डिलीवरी बॉय खुद में एक असमान्य बदलाव महसूस करता है इसके बाद उसका जीवन पहले से अलग होता है। इसे भी आप Amazon Prime पर देख सकते है।

Stree : बॉलीवुड फ़िल्म स्त्री भी एक हॉरर-मिस्ट्री की कहानी है जिसमें कॉमेडी का तड़का भी है। इसे आप OTT प्लेटफार्म Netflix पर देख सकते है। इसमें श्रद्धा कपूर ने भूत का किरदार निभाया है।इस फ़िल्म को आप Netflix पर देख सकते है।