धोनी की इन तस्वीरों को देखकर आप समझ जाएंगे की वह जमीन से जुड़े एक महान इंसान हैं

डेस्क : महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट जगत के जाने-माने सितारे हैं। अब M S Dhoni सिर्फ आईपीएल में खेलते हैं। उन्होंने ODI और टेस्ट मैच से संन्यास ले लिया है। जब धोनी मैदान पर उतरते हैं तो सभी लोगों की धड़कन थम जाती है। धोनी के लाखों की तादाद में फैन हैं, वह उनसे मिलने के लिए सभी प्रकार की कोशिश करते नजर आते हैं। धोनी बहुत अच्छे क्रिकेटर ही नहीं बल्कि एक बढ़िया इंसान भी हैं। आज हम आपको धोनी कि कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाने वाले हैं जिनको देखकर आप यह समझ जाएंगे कि वह एक आम इंसान की तरह अपनी जिंदगी जीते हैं।

धोनी को गाड़ी और मोटरसाइकिल रखने का शौक है। वह अपनी मोटरसाइकिल का ध्यान खुद रखते हैं, ज्यादातर वह अपनी मोटरसाइकिल को साफ करते और ठीक करते देखे गए हैं।

जब माही ड्रेसिंग रूम में होते हैं या फिर क्रिकेट ग्राउंड की जमीन पर होते हैं तो उनको एक आम आदमी की तरह झपकी लेते हुए स्पॉट किया गया है, इससे साफ़ जाहिर होता है कि वह कहीं भी सोने के इच्छुक हैं। उनको सोने के लिए कोई लग्जरी गद्दा नहीं चाहिए।

हालांकि वह दुनिया के किसी भी रेस्टोरेंट में खाना खा सकते हैं, लेकिन फिर भी वे ज्यादातर छोटे होटल में खाना पसंद करते हैं। अन्य लोगों की तरह वह क्रिकेट के अलावा फुटबॉल खेलना पसंद करते हैं, वह अपने घर की छोटी-मोटी चीजों को खुद ही सही कर लेते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी को बारिश में भीगना बहुत पसंद है, बता दें कि वह एक आम आदमी की तरह ही बारिश का लुत्फ उठाना चाहते हैं। कभी-कभी वह अपने टीम मेंबर्स के लिए खेल के मैदान पर तोलिया और कोल्ड्रिंक बोतल लेकर आए हैं। उन्हें इस बात से बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ता था कि वह भारतीय टीम के कप्तान थे।

धोनी का कहना है कि मुझे साइकिल चलाना बहुत पसंद है, धोनी के मुताबिक कई लोग बहुत पैसा कमाते हैं और फिर जिम जाकर साइकिल चलाते हैं। उनको जिम में साइकिल चलाना थर्ड क्लास लगता है।