Salman Khan Net Worth : कभी 11 हजार फीस लेकर करते थे फिल्म, आज है अरबों संपत्ति के मालिक…

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) को कौन नहीं जानता। सलमान खान (Salman Khan) अपनी फिल्मों के अलावा अपनी दबंगई भरे अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। बड़े-बड़े दिग्गज सलमान से पंगा लेने से बचते हैं।

मगर जिस पर सलमान मेहरबान हो जाए उसकी लॉटरी लग जाती है। आज के समय में सलमान खान (Salman Khan) इंडस्ट्री के सबसे पावरफुल और पॉपुलर अभिनेताओं में से एक है। पापुलैरिटी के साथ सलमान खान ने अटूट दौलत कमाई है। आज उनके पास अरबों की संपत्ति है।

पहली फिल्म में 11,000 रुपए की ली थी फीस

सलमान खान (Salman Khan) ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1988 में आई फिल्म “बीवी हो तो ऐसी” से की थी। इस फिल्म में सलमान सपोर्टिंग एक्टर के रूप में नजर आए थे। जिसके लिए उन्हें ₹11000 की फीस मिली थी। वहीं आज का समय है जब सलमान एक मूवी में काम करने के लिए करोड़ों रुपए चार्ज करते हैं।

एक फिल्म से वसूलते हैं करोड़ों रुपए

आज सलमान बॉलीवुड के हाईएस्ट पैड एक्टर्स में से एक हैं। खबरों की माने तो साल 2023 में रिलीज हुई “टाइगर 3” के लिए उन्होंने 100 करोड़ रुपए चार्ज किए थे। सलमान टेलीविजन के मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस के होस्ट भी हैं। इस शो के एक एपिसोड के लिए सलमान खान लगभग 12 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। वहीं एक सोशल मीडिया पोस्ट के लिए सलमान खान 50 लाख रुपए वसूलते हैं।

खबरों की माने तो वर्तमान में सलमान की कुल संपत्ति 2850 करोड़ है। मुंबई में सलमान का मशहूर गैलेक्सी अपार्टमेंट है। जिसकी कीमत 114 करोड़ रुपए बताइए जा रही है। पनवेल में सलमान का एक फार्म हाउस भी है जिसकी कीमत 94 करोड़ रुपए है। मुंबई के अलावा दुबई में भी सलमान के कई प्रॉपर्टीज हैं। जिनकी कीमत करोड़ों में है।

प्रोडक्शन हाउस के अलावा जिम के हैं मालिक

इतना ही नहीं सलमान खान की “सलमान खान फिल्म्स” नामक अपनी प्रोडक्शन हाउस है। इसके साथ ही उनके पास एसके-27 नाम की जिम फ्रेंचाइजी भी है।

महंगे कारों का है कलेक्शन

इतनी प्रॉपर्टी, शानदार बंगला के अलावा सलमान खान के पास luxurious गाड़ियों का शानदार कलेक्शन है। जिसमें रेंज रोवर Vogue, LX470, ऑडी RS7, मर्सिडीज़ S क्लास, बीएमडब्ल्यू एक्स 6, एएमजी जीएलई 43, लैंड क्रूजर जैसी गाड़ियों का नाम शामिल है। सलमान के पास स्पोर्ट्स बाइक भी है।