Bigg Boss-17 : विक्की जैन ने अंकिता पर उठाया हाथ! सपोर्ट में उतरी सास, बोलीं- ‘ये एकदम गलत’

टीवी का सबसे बड़ा रियलिटी शो बिग बॉस का 17 वां Bigg Boss 17 सीजन काफी अलग हैं। ये पहला ऐसा सीजन हैं जहां मेकर्स ने दो शादीशुदा कपल को बतौर कंटेस्टेंट बुलाया है। जिनमे एक्ट्रेस अंकिता लोखन्डे और उनके पति विकी जैन भी शामिल हैं।

बाहरी दुनिया में कपल गोल सेट करता हुआ ये कपल बिग बॉस के घर में बिल्कुल अलग दिखाई दे रहा हैं। दोनों को अक्सर शो में लड़ते हुए देखा जा चुका हैं। वहीं इस बार बात कुछ ज्यादा ही सिरियस हो चुकी हैं। क्योंकि शो के अंदर विकी गुस्से में अंकिता की तरफ हाथ बढ़ाते हुए नजर आए हैं। जिस पर अब कहा जा रहा हैं की विकी अंकिता पर हाथ उठाने की कोशिश कर रहे थे।

शो Bigg Boss 17 की ये वीडियो क्लिप अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। ऐसे में इस पर अंकिता की मां का एक बयान काफी ट्रोल हो रहा हैं। दरअसल अंकिता की मां से हाल ही में मीडिया ने विकी और अंकिता के शो में हो रहे मनमुटाव को लेकर सवाल किया जिसमे मीडिया की ओर से विकी के हाथ उठाने वाली क्लिप पर सवाल किया तो उस पर उन्होंने अपनी बेटी अर दामाद के रिश्ते को लेकर कहा की दोनों आपस में बहुत प्यार करते है।

अंकिता की मां ने विकी के सपोर्ट में कहा की ऐसा कुछ नहीं है मैं विकी को जानती हु, वो बहुत प्यार करने वाला हैं। उन दोनों में बहुत प्यार हैं। जिस पर पर सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हे ट्रोल करना शुरू कर दिया हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेन्ट पर कहा कडवे सच को स्वीकार करो आंटी जी। वहीं दूसरे यूजर ने कहा की झूठ बोलना ही पड़ेगा अब, लेकिन हम जानते हैं सब।