दुखद! Jubin Nautiyal हुए हादसे के शिकार -सिर में आई चोट, कोहनी-पसलियां भी टूटीं…

न्यूज डेस्क: म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर जुबिन नौटियाल आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। नौटियाल ने काफी कम समय में अधिक पहचान बना ली है। नौटियाल कहीं भी कंसर्ट करने जाते हैं लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है। इसी बीच इनको लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल बीते गुरुवार को नौटियाल एक घटना के शिकार हो गए। फिलहाल उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया है। बताया जा रहा है कि नौटियाल एक इमारत की सीढ़ियों से गिर पड़े, जिसके बाद उनकी कोहली और पसलियां टूट गई। इसके अलावा सिर में भी चोट आई है।

इसे एक बड़ा हादसा कहा जा सकता है। जुबिन नौटियाल की दाहिनी कोहनी का ऑपरेशन बीते रात किया गया। हादसे की खबर फैंस के बीच पहुंचते ही लोग काफी परेशान हो गए हैं। बता दें कि जुबिन नौटियाल को चाहने वालों की कमी नहीं है। उनके कई गाने काफी प्रसिद्ध है। उन्होंने हमनवा, बेवफा तेरा मासूम चेहरा जैसे कई सुपर हिट गानों को अपनी स्वर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टरों ने सलाह दी है कि नौटियाल अपने दाहिने हाथ का इस्तेमाल ना के बराबर करें। अभी कुछ दिनों तक उनके हाथ को आराम देना आवश्यक है। नौटियाल बीते दिनों दुबई में एक कंसर्ट किए जिसमें उन्होंने कहा था कि दुबई की जनता के सामने प्रस्तुति देने का एक अलग ही अनुभव है। मैं यहां आने के लिए हमेशा उत्साहित रहता हूं। नौटियाल को देश सहित विदेश में भी सुना जाता है। ये भारत के बाहर कंसर्ट करने अधिकांश समय जाया करते हैं। फिलहाल ये हादसा मुंबई में हुआ है।