Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda करेंगे सगाई! जानें- कब पहनाएंगे अंगूठी….

रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार हैं। कई समय से यह खबर सुर्खियों में थी कि अभिनेत्री रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

अब इन दोनों को के रिश्ते को लेकर एक नई अपडेट आई है। इस खबर को सुन रश्मिका और विजय के फैन काफी खुश होंगे। खबर यह आ रही है कि बहुत जल्द रश्मिका और विजय अपने रिश्ते पर मोहर लगाते हुए इंगेजमेंट कर लेंगे। यह खबर इन दोनों सुर्खियों में है की रश्मिका और विजय जल्द सगाई करने वाले हैं।

क्या शादी के बंधन में बंधने वाले हैं रश्मिका और विजय?

इन दिनों यह खबर सुर्खियों में है कि बहुत ज्यादा रश्मिका (Rashmika) और विजय (Vijay) शादी के बंधन में बनने वाले हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि फरवरी में यह दोनों सगाई करने वाले हैं।

जल्द होने वाली है सगाई? क्या है सच

साउथ सुपरस्टार रश्मिका और विजय की सगाई की खबर इन दिनों बड़ी हैडलाइंस बनी हुई है। खबर आ रही है कि यह कपल फरवरी के दूसरे वीक में सगाई करने जा रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है की विजय और रशमिका अभी अपने करियर के बहुत इंपोर्टेंट फेज में हैं। फिलहाल वे दोनों शादी के बंधन में नहीं बांधना चाहते हैं।

कब हुई रश्मिका और विजय की पहली मुलाकात

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा “गीता गोविंदम” के सेट पर पहली बार मिले थे। यह फ़िल्म सुपरहिट रही। खबर है फिल्म में साथ काम करने के दौरान वे दोनों एक दूसरे के नजदीक आए। हालांकि रश्मिका और विजय ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है।

वे दोनों एक दूसरे को अपना अच्छा दोस्त मानते हैं। इसके बाद विजय और रश्मिका “डियर कॉमरेड” में भी साथ दिखाई दिए। इन दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया। यह फ़िल्म भी सफल रही।

वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल रश्मिका मंदाना “एनिमल” के सक्सेस को एंजॉय कर रही हैं। जल्द रश्मिका अल्लू अर्जुन के साथ “पुष्पा 2” (Pushpa 2) में नजर आएंगी। अभी वे “पुष्पा 2” की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं दूसरी ओर विजय देवरकोंडा मृणाल ठाकुर के ऑपोजिट “फैमिली स्टार” में दिखाई देंगे।