Friday, July 26, 2024
Entertainment

Manisha Rani को गले लगाने पर महेश भट्ट पर उठे सवाल, पूजा भट्ट बोलीं- अगर पापा गलत थे…

बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन भी खत्म हो चुका है, लेकिन शो से जुड़ी कोन्टरोवर्सी आज भी चल रही हैं। आपको याद ही होगा, शो में फैमिली वीक में पूजा भट्ट Pooja Bhatt को सपोर्ट कने उनके पिता महेश भट्ट आए थे, जो की घर में आने के बाद से फिर विवादों में घिर गए।

महेश भट्ट पर दर्शकों एन आरोप लगाया था की उन्होंने मनीषा रानी और बेबीका के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया। दर्शकों का कहना था की महेश भट्ट ने मनीषा और बेबीका को गलत तरह से छुआ है। जिस पर पहले ही खूब बवाल मच चुका है।

इसी बवाल के बीच अब पूजा भट्ट ने भी अपने पिता को लेकर इन आरोपों पर अपना बयान दिया है। जो की फिर से सुर्खियों में आ चुका है।  दरअसल बिग बॉस के फिनाले के बाद जब पूजा भट्ट Pooja Bhatt अपने घर लौटी तो उन्होंने इन सब के बारे मे सुना तो उनसे रहा नहीं गया। और मीडिया इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी बात रखी।

पूजा भट्ट Pooja Bhatt ने इस पर कहा की ये लोगों की गलत सोच हैं। पूजा Pooja Bhatt ने बताया की बिग बॉस के घर में महेश भट्ट उनसे मिलने के लिए आए थे, लेकिन वे उनके साथ ज्यादा समय नहीं बीता पाई। और मनीषा ने खुद ही महेश भट्ट के साथ समय बिताने की इच्छा जाहीर की थी।

पूजा Pooja Bhatt ने ट्रोलर्स का मुंह बंद करते हुए ये भी कह दिया की वे हर किसी को सफाई देने के लिए नहीं हैं। आपको बता दे की शो में पूजा भट्ट Pooja Bhatt बतौर कंटेस्टेंट आई थी, और शो में टॉप 5 तक उन्होंने अपनी जगह बनाए रखी। हालांकि फिनाले के दिन वोटों की कमी के कारण उन्हे सबसे पहले बाहर होना पड़ा। इस शो में विनर का खिताब एल्विश यादव ने अपने नाम किया।