69 साल की उम्र में Ratan Tata ने F-16 फ़ाइटर जेट उड़ाकर रचा था इतिहास…..

Ratan Tata एक ऐसा नाम है, जिसे किसी परिचय किसी खबर से जानने की जरूरत नहीं है, एक ऐसे बिजनिस मेन जिनका बिजनिस जितना बड़ा है, उससे कहीं ज्यादा बड़ा है उनका कद। Ratan Tata एक ऐसा नाम है, जिसे सुनते ही आप खुद ब खुद गर्व और सम्मान से भर जाते हैं। 

यूं तो Ratan Tata के नाम कई उपलब्धियां हैं चाहे वो पद्म भूषण हो या पद्म विभूषण लेकिन क्या आप जानते हैं, टाटा ग्रूप के पूर्व चेयरमेन 69 वर्ष की उम्र में F-16 फाइटर जेट उड़ाने वाले पहले भारतीय हैं। 

Ratan Tata और F-16 जेट

Times of India की एक रिपोर्ट के अनुसार रतन टाटा ने बैंगलौर में हुए मल्टी रोल कॉमबेट एयरक्राफ्ट F-16 उड़ाया और ये घटना है फरवरी 2007 की जब Ratan Tata ने को-पायलट की जगह ली थी और पॉल हैटेंडफोर्ड, पॉल, लॉकहीड मार्टिन टेस्ट पायलट थे। 

बता दें कि कंपनी F-16 एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चर करती है और जिस एयरक्राफ्ट को टाटा ने उड़ाया था, वो अमेरिकी नौसेना (US Air Force) का हिस्सा था जिसका नाम fighting falcon था।  Ratan Tata ने इस फाइटर प्लान को 40 मिनिट तक उड़ाया था और तब  इसकी कीमत 400 करोड़ रुपए थी। 

फादर ऑफ इंडियन सिविल एविएशन 

Ratan Tata  के पास पायलट लाइसेंस है और Tata group और  उड़ान का रिश्ता काफी पुराना है, क्योंकि जे आर डी टाटा J.RD Tata  ने 1932 में टाटा एयरलाइंस  की शुरुआत की थी और 1953 में इसका राष्ट्रीयकरण हुआ था, जिसके बाद ये एयर इंडिया बना। इसीलिए इन्हें फादर ऑफ इंडियन सिविल एविएशन भी कहा जाता है।

Tata ने F-16 की डील की और उन्हें बनाया भी 

Tata.com के अनुसार फिर 10 साल बाद टाटा और लॉक हीड मार्टिन ने एक डील पर साइन किये और F-16 ब्लॉक 70 बनाने की डील साइन की ये दुनिया के सबसे बड़े डिफेंस कॉन्ट्रेक्टर और भारत के बीच हुई सबसे बड़ी डील थी।