महज 13 साल की उम्र से ही गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे Nick Jonas, खुद बताया लक्षण के बारे में..

डेस्क : भारत की देसी गर्ल और ग्लोबल आइकॉन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति निक जोनस (Nick Jonas) के गाने पर पूरी दुनिया नाचती हैं। निक जोनस प्रियंका से शादी करने के बाद कुछ ज्यादा ही सुर्खियों में रहने लगे हैं।

साल 2018 में दोनों ने हिंदू और ईसाई रस्म रिवाज से शादी की थी। आज की तारीख में प्रियंका और निक फैंस के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। फैंस को अपने फेवरेट एक्टर्स के बारे में काफी कुछ पता होता है पर वैसेअभी निक के फैंस को ये जानकर धक्का लगा कि निक 13 साल की उम्र से एक बीमारी से जूझ रहे हैं।

निक ने वीडियो में किया खुलासा
हाल ही में निक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर बताया था कि वो 13 साल की उम्र से टाइप 1 डायबिटीज से पीड़ित हैं। इसके लक्षण की बात भी उन्होंने की। एक उपयोगी वीडियो साझा करते हुए निक की इस वीडियो को फैंस का खूब प्यार मिला। लोग इस क्लिप को शेयर करने के लिए निक जोनस का धन्यवाद भी कर रहे हैं।

बताए डायबिटीज के लक्षण
निक जोनस 13 साल के थे जब उन्हें पता चला कि उन्हें टाइप 1 डायबिटीज है। 14 नवंबर की वर्ल्ड डायबिटीज डे के मौके पर 30 वर्षीय के निक ने एक वीडियो अपने फैंस और दुनिया से साझा किया है। निक ने इस वीडियो में लक्षणों का जिक्र किया है।

उन्होंने बताया इसके 4 लक्षण थे- वजन कम होना, ज्यादा प्यास लगना, चिड़चिड़ापन और बार-बार पेशाब आना। अपने पोस्ट में निक लिखते हैं, ‘टाइप 1 डायबिटीज के साथ मैं जी रहा था। ज्यादा प्यास लगना, वजन कम होना, चिड़चिड़ापन और बार-बार पेशाब आने को टाइप 1 डायबिटीज के लक्षणों के रूप में पहचान सकते हैं। मैं ये शेयर कर रहा हूं जिससे दूसरे भी इन संकेतों को देख सकें।’