Indian Railway : महिला रेल यात्रियों की बल्ले बल्ले! ऐलान सुन खुशी से झूम उठेंगे..

Indian Railway : समय समय पर भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए काम करती रहती है। जिसके बाद एक बार फिर महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। जिसके बाद महिलाओं को ट्रेन में सीट को लेकर मुश्किलों का सामना नहीं करना होगा। रेल मंत्री ने महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। जैसे बसों और मेट्रो में महिलाओं के लिए सीट रिजर्व रहती है ठीक उसी तरह अब रेलवे में भी महिलाओं के लिए सीट आरक्षित रहेगी।

देखा गया सुरक्षा का नज़रिया : रेलवे द्वारा लंबी दूरी की ट्रेन में महिलाओं के लिए बर्थ यानी सीट के रिजर्वेशन के प्रक्रिया शुरू की गई है। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्लान भी तैयार होगा। इस बारे में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि लंबी दूरी की का सफर रेल से करने वाली महिलाओं की आरामदायक यात्रा के लिए भारतीय रेलवे ने ये कदम उठाया है।

स्लीपर में होंगी 6 बर्थ आरक्षित : केंद्रीय मंत्री ने बताया की लंबी दूरी की में और एक्सप्रेस ट्रेनों में स्लीपर क्लास की 6 बर्थ रिजर्व रहेंगी। गरीब रथ, राजधानी और दुरंतो समेत पूरी तरह से AC ट्रेनों में 3rd AC कोच में महिलाओं के लिए 6 बर्थ रिजर्व रहेंगी।

उम्र के हिसाब से भी आरक्षण : 45 वर्ष की आयु से ज्यादा की महिलाओं के लिए भी हर स्लीपर कोच में 6-7 लोअर बर्थ रिजर्व कराए जायेंगे। साथ ही 3rd AC कोच में 4-5 लोअर बर्थ रिजर्व होंगे, इसके अलावा 2nd AC में 2-3 लोअर बर्थ आरक्षित होंगे। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिक(45 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाएं) गर्भवती महिलाओं के लिए भी सीट आरक्षित की गई है।

ये होंगे सुरक्षा के मायने : रेल मंत्री ने बताया की महिलाओं के लिए सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए हैं। रेलवे सुरक्षा बल(RPF) जीआरपी और जिला पुलिस महिला यात्रियों को बेहतर सुरक्षा मुहैया कराएगी।