MMS लीक होने के बाद Anjali Arora के साथ काम करने से पीछे हटे मुनव्वर फारुकी..

डेस्क : कंगना रानौत के टीवी रियल्टी शो लॉक अप का खिताब जाने माने स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने अपने नाम किया था और इसके बाद से ये काफी पॉपुलर भी हुए हैं। सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा भी इस शो में नज़र आई थीं। शो में दोनों एक दूसरे के काफी क्लोज नज़र आते थे, जिसके चलते ऐसी भी खबरें आने लगी थीं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। हालांकि बाद में दोनों ने ये साफ कर दिया था कि वो केवल एक अच्छे दोस्त हैं। वहीं दोनों के एक बार फिर से साथ दिखने की खबर थी, लेकिन माना जा रहा है कि मुनव्वर ने अंजलि के साथ काम करने से इनकार कर दिया है।

शो में मुनव्वर और अंजलि की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। एक रिपोर्ट के अनुसार दोनों फिर से किसी प्रोजेक्ट में साथ काम करने के वाले थे। हालांकि सूत्रों के हवाले से इस रिपोर्ट में बताया गया कि अंजलि के साथ काम करने से मुनव्वर ने मना कर दिया है। रिपोर्ट में यह बताया गया कि कोई शख्स है, जो मुनव्वर के लिए बेहद ही खास है। मुनव्वर ने ऐसा उसके कहने पर ही किया है।

अपने उस करीबी का मुनव्वर दिल नहीं दुखाना चाहते थे, जिस वजह से उन्होंने अंजलि के साथ काम करने से मना कर दिया। हालांकि कौन है वो खास और करीबी शख्स, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है। बता दें, मुनव्वर या फिर अंजलि की तरफ से इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बहरहाल, मुनव्वर फारुकी और अंजलि अरोड़ा जब लॉक अप में थे, तब अक्सर शो से दोनों की वीडियो सोशल मीडिया प वायरल होती रहती थी।