ये है भारत का सबसे महंगा सिंगर: एक गाने का करते हैं करोड़ों चार्ज, Arjit-Jubin की इतनी है फीस…

India’s Most Expensive Singer : बॉलिवुड में फिल्मों का हिट या फ्लॉप होना कई बातो पर निर्भर करता है। फिल्म जगत में किसी फिल्म को बनाने के लिए हीरो–हीरोइन के साथ उसके सहायक कलाकार और फिल्म के गाने भी पूरी तरह से जिम्मेदार होते है। आज आपको बताएंगे बॉलिवुड के ऐसे सिंगर के बारे में जिनके गाने हिट होने के साथ साथ उनकी फीस भी आसमान को छूती है।
बिना देरी किए आपको बताते है इसके बारे में–

Arjit Singh

बॉलिवुड के सबसे पॉपुलर गायक अर्जित सिंह का नाम हर कोई जानता है, इनके गाने लोगो को रुला देते है। बॉलीवुड की तमाम फिल्मों में अर्जित के गाने होना जरुरी है। आज उनका संगीत जगत में काफी नाम है। वही अर्जित अब एक गाने के करीब करीब 80 लाख से 1 करोड़ रुपए तक चार्ज करते है।

Neha Kakkar

अर्जित के बाद अगर कोई महिला गायक आती है तो वो है नेहा कक्कड़। नेहा कक्कड़ भी बॉलीवुड की तमाम फिल्मों में अपनी आवाज से गाने में जान डाल देती है। उनके चाहने वाले फैंस उनके गानों का हमेशा इंतजार करते है। वही किसी भी फिल्म के लिए गाना गाने के लिए नेहा 20 से 30 लाख रुपए चार्ज करती है।

Jubin Nautiyal

बॉलीवुड में जुबिन नौटियाल ने एक मुलाकात गाने से सबको अपना दीवाना बनाया है। इसके बाद उनके एक से बढ़कर एक गाने और एल्बम ने जुबिन के फैन बेस को आसमान तक पहुंचा दिया है। जुबिन नौटियाल सभी तरह के गाने को बेहतर तरीक़े से गाते है। वही बॉलीवुड की फिल्मों में एक गाना गाने के लिए जुबिन 80 लाख से 1 करोड़ रुपए तक चार्ज करते है।

Sunidhi Chauhan

सुनिधि चौहान अपनी आवाज से कई गानों में जान डालने वाली सुनिधि का फैन बेस काफी बड़ा है। सुनिधि की आवाज बेहद मनमोहक होती है। तुझको न देखूं, मुझसे शादी करेगी, ए वतन, ईमान डोल जायेगा जैसे गाने लोग आज भी सुनना पसंद करते है। वही सुनिधि चौहान एक गाना गाने के 80 लाख से 1 करोड़ रुपए चार्ज करती है।

A R Rahman

बॉलिवुड इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने देने वाले ए आर रहमान को संगीत जगत में काफी महान माना जाता है। उनके गए गाने हमेशा के लिए अमर हो चुके है। वही ए आर रहमान किसी भी फिल्म में गाने के लिए 3 से 4 करोड़ रुपए तक चार्ज करते है।