Saturday, July 27, 2024
Entertainment

खत्म हुई 6 साल पुरानी लड़ाई! अब Netflix पर एक साथ दिखेंगे Kapil और Sunil Grover की जोड़ी…..

Kapil Sharma and Sunil Grover : करीब 6 साल पहले कॉमेडी की दुनिया के दो बड़े नाम एक दूसरे से अलग हुए थे जिसके बाद यह मसला पूरे इंडस्ट्री में छाया रहा था। जी हां हम बात कर रहे हैं कॉमेडी के सुपरस्टार कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की साल 2018 में अपने ऑस्ट्रेलिया टूर के दौरान इन दोनों के बीच विमान में ही तू तू में हो गई थी।

जिसके बाद सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा से और उनके शो से किनारा करना ही बेहतर समझा था। मीडिया में काफी कुछ इन दोनों के बारे में चला था और काफी कंट्रोवर्सी भी हुई थी। अब 6 साल बाद यह दोनों दोबारा से एक साथ आ रहे हैं वह भी नेटफ्लिक्स पर।

यह दोनों ही कलाकार 190 देश का दौरा करेंगे और इस दौरान कपिल शर्मा की पूरी टीम भी उनके साथ होगी। एक बार फिर से कपिल शर्मा सुनील ग्रोवर और उनकी टीम का रियूनियन हो रहा है।

Netflix के प्रोमो से हुई जानकारी:

नेटफ्लिक्स के एक प्रोमो में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक साथ दिखाई दे रहे हैं। साथ ही साथ इस प्रोमो में अर्चना पूरन सिंह, कृष्णा अभिषेक और पूरी टीम भी इस प्रोमो में दिखाई दे रही है। नेटफ्लिक्स अब कॉमेडी का तड़का और भी बेहतर लगने वाला है क्योंकि कॉमेडी सरताज सुनील ग्रोवर की जोड़ी एक बार फिर से कपिल शर्मा के साथ बनने वाली है। हमें यह आपको बताने की जरूरत नहीं है कि इन दोनों की जोड़ी सेट पर कितना कमाल दिखाती है।

फैन्स है बेहद खुश: कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के चाहने वालों के लिए यह बहुत बड़ी खबर है। सोशल मीडिया के जरिए इन दोनों के फेस में दोनों के एक साथ आने पर काफी एक्साइटमेंट जताई है और खुश भी लग रहे हैं। दोनों की जोड़ी दोबारा से जुगलबंदी करती हुई नेटफ्लिक्स पर नजर आएगी और कॉमेडी के नए कीर्तिमान रचेगी। दर्शक और उनके चाहने वाले यह उम्मीद लगाकर बैठे हुए हैं।

Vivek Shahi

Vivek Shahiविवेक शाही 2022 से thebegusarai.in से जुड़े। इन्होंने उत्तर प्रदेश के काशी विद्यापीठ से सत्र 2019- 2021 में पत्रकारिता से स्नातक डिग्री हासिल की..पॉलिटिकल खबरों में शुरू से ही रुचि थी। पत्रकारिता के दौरान ही पॉलिटिकल कंटेंट लिखना शुरू किया। पॉलिटिकल के अलावा, एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स बिट की भी अच्छी समझ है। और इन बिट्स पर काम भी किया है।