सनी देओल Sunny Deol के फैंस का क्रेज एक बार फिर गदर के दौरान देखने को मिल रहा है। आपको मालूम हो की इस शुक्रवार गदर 2 (Gadar 2) फिल्म रिलीज हुई हैं। जिसे दर्शकों को खूब प्यार मिल रहा हैं। फिल्म पहले दिन ही बम्पर कमाई से साबित कर दिया कि आज भी लोगों के दिलों में सनी पाजी को लेकर बेशुमार प्यार है।
Sunny Deol फिल्म का पहला पार्ट गदर भी इसी तरह बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचा चुका हैं। ऐसे में 22 साल इसका सीक्वल भी पहले पार्ट की तरह ही रहा है। इस भी दर्शकों से उतना ही प्यार मिल रहा है जितना की इसके पहले पार्ट को मिला था। ऐसे में फैंस का सनी देओल Sunny Deol के लिए प्यार और भी ज्यादा तादाद में देखने को मिल रहा हैं। शनिवार और रविवार के वीकेंड पर भी लोग इस फिल्म (Gadar 2) को देखने के लिए खूब उत्साहित थे। इसीलिए सनी Sunny Deol के फैंस अलग अलग अंदाज में फिल्म देखने आए।
pic.twitter.com/P5trekSuY1 Love you all for your loving response …Gadar 🙏
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) August 13, 2023
आमुमन आज के समय में फिल्म देखने लोग बाइक से आते है, कार से आते है। लेकिन सनी पाजी Sunny Deol की फिल्म के लिए लोग ट्रैक्टर से आ रहे हैं। वहीं, लोग सनी Sunny Deol को एक बार फिर बड़े परदे पर देख कर इतना खुश है की वे थिएटर में ही झूम कर नाच रहे है।
जी हाँ सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो वायरल हो रहे है, जिसमे देखने को मिल रहा है की लोग गदर 2 देखने के लिए ट्रैक्टर से आ रहे हैं। और थिएटर में ही सनी देओल Sunny Deol के गानों पर नाच रहे है। इसी तरह के एक वीडियो को सनी देओल के पीते धर्मेन्द्र ने भी शेयर किया। आपको बता दे की यहां भी पहली फिल्म की तरह ही सनी देओल तारा सिंह और अमीषा पटेल सकीना के किरदार में है।