Bihar

लोक गायिका शारदा सिन्हा की बिगड़ी तबीयत, Delhi AIIMS के ICU में भर्ती..

Sharda Sinha Health News : बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. बताया जाता है की गायिका शारदा सिन्हा की आज अचानक तबीयत बिगड़ गई है. इसको लेकर गायिका को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलहाल उन्हें ICU में रखा गया है।

बता दे की बीते कुछ दिनों से गायिका की तबीयत खराब चल रही थी। हालांकि, शनिवार की सुबह उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। हाल ही में शारदा सिन्हा के पति का 80 साल की उम्र में ब्रेन हैमरेज से निधन हुआ था। इसी साल गायिका और उनके पति ब्रज किशोर ने अपनी शादी की 54वीं सालगिरह भी मनाई थी।

मालूम हो की शारदा सिन्हा बिहार की सुप्रसिद्ध लोक गायिका हैं। शारदा मैथिली और भोजपुरी गानों के लिए जानी जाती हैं। वह अपने छठ गीत को लेकर काफी प्रसिद्ध हैं। शारदा सिन्हा को 1991 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया। वहीं, 2018 में पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया। शारदा सिन्हा की उम्र 72 साल है।

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Related Articles

Back to top button