B.Tech के लिए ये हैं देश के सबसे सस्ते और अच्छे कॉलेज, केवल इतनी है फीस, देखें लिस्ट-

डेस्क: देश में छात्रों के बीच इंजीनियरिंग का क्रेज आज भी काफी ज्यादा है। 12th के बाद अधिकांश छात्र-छात्राएं जीनियर बनने की इच्छा रखते हैं। लेकिन, महंगे कोर्स होने की वजह से मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखने वाले बच्चे नहीं कर पाते हैं।

लेकिन,आज हम आपको देश के ऐसे पांच कॉलेज के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां से मात्र 10 से 50000 के बीच इंजीनियरिंग (B.Tech) की पढ़ाई की जा सकती है। बता दें ये सभी कॉलेज देश के नामी कॉलेजों में से एक है। तो आइए जानते हैं।

जादवपुर यूनिवर्सिटी, कोलकाता

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम जादवपुर यूनिवर्सिटी कोलकाता (Jadavpur University, Kolkata) का है। इस यूनिवर्सिटी में काफी कम फीस के साथ B.Tech की डिग्री हासिल की जा सकती है। यह देश के टॉप यूनिवर्सिटीज में से एक है। इसमें बीटेक के लिए सालाना ट्यूशन फीस मात्र 10000 रूपये रखा गया है। इसके अलावा कोर्स के पूरे 4 साल के दौरान फीस के तौर पर 120, 000 रूपये खर्च होंगे। इसमें एडमिशन के लिए पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम देना पड़ता है।

महाराजा सायाजीराव यूनिवर्सिटी, बड़ौदा

इस लिस्ट में दूसरा नाम महाराजा सायाजीराव यूनिवर्सिटी (Maharaja Sayajirao University of Baroda) का है। इस यूनिवर्सिटी में भी कई कोर्सों के साथ B.Tech कराया जाता है। इस विश्वविद्यालय का प्रौद्योगिकी और इंजीनियरिंग संकाय देश का प्रमुख उच्च शिक्षा और अनुसंधान संस्थान है। यहां बीटेक कोर्स के लिए एक साल की फीस करीब 30,560 रुपये है। इस यूनिवर्सिटी में एडमिशन जेईई मेन के जरिए होता है।

नेशनल डेयरी इंस्टीट्यूट, करनाल

नेशनल डेयरी इंस्टीट्यूट, करनाल (National Dairy Institute, Karnal) में स्थित है। इसकी स्थापना 1955 में हुई थी। इस संस्थान से आप डेयरी टेक्नोलॉजी में बी.टेक की डिग्री प्राप्त कर सकते हैं। डेयरी इंजीनियरिंग में बीटेक के लिए यह पूरे देश में सबसे अच्छा संस्थान है। यहां बीटेक कोर्सकी एक साल की फीस करीब 32 हजार रुपये है।

अलगप्पा चेट्टियार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी

अलगप्पा चेट्टियार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, कराईकुडी, तमिलनाडु (Alagappa Chettiar College Of Engineering and Technology) में स्थित है। यह एक सरकारी कॉलेज है। यह तमिलनाडु के अन्ना विश्वविद्यालय से संबद्ध है। यह कॉलेज 5 से अधिक विषयों में बी.टेक पाठ्यक्रम प्रदान करता है। यहां बी.टेक कोर्स की सालाना फीस 39,560 रुपये है। इस कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए आपको तमिलनाडु इंजीनियरिंग एडमिशन टेस्ट (TNEA) से गुजरना होगा। यह एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी, दिल्ली (Jamia Millia Islamia University)

जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी की गिनती देश की टॉप यूनिवर्सिटीज में होती है। यह एक केंद्रीय विश्वविद्यालय भी है। यह यूनिवर्सिटी देश की राजधानी दिल्ली में स्थित है। यहां बीटेक के अलावा कई अन्य कोर्स भी संचालित होते हैं। हालांकि, यहां बीटेक कोर्स की फीस 43,400 रुपये है। यहां इस कोर्स में प्रवेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (JEE main) के माध्यम से दिया जाता है।