भारत में सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे लोग किस धर्म में है? जानें- कितने नंबर पर है हिंदू….

भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है। भारत ने जनसंख्या के मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है। भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। इस देश में कई धर्म के लोग रहते हैं। यहां हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई और जैन जैसे कई धर्म के लोग रहते हैं।

लेकिन क्या आपको पता है कि इन धर्म में सबसे ज्यादा शिक्षित कौन से धर्म के लोग होते हैं। यदि नहीं तो आज हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि भारत देश में कौन से धर्म के लोग सबसे ज्यादा शिक्षित हैं।

भारत में कौन से धर्म के लोग हैं सबसे ज्यादा शिक्षित

बता दें कि भारत में सबसे अधिक शिक्षित जैन धर्म के लोग हैं। जैन धर्म के लोगों की साक्षरता दर 80.40% है। भारत में सबसे ज्यादा पढ़े लिखे जैन धर्म के लोग हैं। वहीं दूसरे नंबर पर ईसाई धर्म के लोग आते हैं। उनकी साक्षरता दर 74.30% है।

71.8 फ़ीसदी के साथ बौद्ध धर्म के लोग तीसरे स्थान पर हैं। सिख समाज की बात करें तो उन्होंने फोर्थ पोजीशन हासिल किया है। उनकी साक्षरता दर 67.5% है। वहीं बहुसंख्यक कहे जाने वाले हिंदू धर्म के लोगों की साक्षरता दर 63.6% है। बात करें मुस्लिम धर्म के लोगों की तो उनकी साक्षरता दर 57.3% है।