स्‍वर्ग से सुंदर होगा ‘Vande Bharat Train’ का सफर! 119Km तक सुरंगों में चलेगी ट्रेन, जानें-

Vande Bharat Train : देश में कई वंदे भारत ट्रेनें चलाई जा रही हैं। वंदे भारत कम समय में अधिक दूरी तय करने के लिए जानी जाती है। देश की 49वीं वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) यात्रियों के लिए खास होगी। जी हां, 49वीं वंदे भारत ट्रेन के संचालन की तैयारी चल रही है।

इसे ऐसे रूट पर चलाया जाएगा कि यात्रियों को ऐसा लगेगा जैसे वे यूरोप की यात्रा पर हैं। दरअसल, इस मार्ग पर 38 सुरंगें और 927 पुल बनाए गए हैं। कुल 272 किलोमीटर के इस मार्ग पर आधी से ज्यादा दूरी सुरंगों और पुलों पर ही तय की जाएगी। यात्रा में यात्री रोमांच से भर जायेंगे। इसीलिए इस मार्ग को स्वर्ग से सुन्दर यात्रा बताया जा रहा है।

भारतीय रेलवे ने जानकारी दी है कि उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लिंक तैयार है और इस पर देश की 49वीं वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी। यह देश की पहली ऐसी वंदे भारत ट्रेन है, जिसमें 8 कोच लगाए जा रहे हैं। 272 किलोमीटर का ये पूरा रूट बिजली से चलेगा। रेलवे ने रामबन जिले में बनिहाल और खारी रेलवे स्टेशनों के बीच 15 किलोमीटर का परीक्षण भी पूरा कर लिया है।

रेल मंत्री का बड़ा अपडेट

इस रेलवे लिंक को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा है कि जनवरी 2024 तक पूरा रूट तैयार हो जाएगा, जिसके तुरंत बाद जम्मू से श्रीनगर तक वंदे भारत ट्रेन चलने लगेगी। रेल मंत्री इस ट्रैक पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का ट्रायल भी कर चुके हैं। इन ट्रेनों के लिए बडगाम में एक मरम्मत कारखाना स्थापित किया गया है, जबकि इंजीनियरों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

क्यों है ये सबसे खास?

यह रेल मार्ग देश की सबसे खास रेल यात्राओं में गिना जाएगा। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि ट्रेन पूरे रूट पर करीब 38 सुरंगों को पार करेगी। इन सुरंगों की कुल लंबाई 119 किलोमीटर है, जिनमें से एक सुरंग (टी-49) की लंबाई 12.75 किलोमीटर है, जो देश की सबसे बड़ी सुरंग मानी जाती है। इतना ही नहीं, रास्ते में 927 पुल भी आएंगे, जिनकी कुल लंबाई 13 किलोमीटर मानी जाती है।