सड़कों पर दिखने वाले ये पत्थर का रंग अलग-अलग क्यों होता है? यहां जान लीजिए मलतब….

Milestone Color : आप लोगों ने कई बार सफर करते हुए किलोमीटर के पत्थर देखें होंगे, इन्हें मील के पत्थर (Milestone) कहा जाता है। अक्सर आपने सड़क पर जाते हुए यह पत्थर देखे होंगे जिन पर शहर की दूरी या किलोमीटर लिखा होता है। इससे आपको पता चल जाता है कि अगला शहर या गांव कितना किलोमीटर दूर है? इन सभी पर अलग-अलग रंग भी किया हुआ होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि इन रंगो का क्या मतलब होता है?

रंगों का है अपना मतलब?

इसके अलावा आपको बता दे कि सड़क के किनारे लगे हुए इन पत्थरों से आपको और भी कई तरह की जानकारी मिल जाती है। पत्थरों पर किया हुआ रंग (Milestone Color) भी यात्रियों को कई अलग-अलग जानकारी प्रदान करता है। आज से पहले इससे संबंधित कोई भी सवाल आपके दिमाग में नहीं आया होगा। इसलिए आज हम इस आर्टिकल के तहत ही है सभी जानकारी आपको देने वाले हैं।

होते है कई अलग रंग

आपको बता दें कि मील के पत्थर के नीचे का हिस्सा सफेद होता है। लेकिन सड़क के आधार पर ऊपर का रंग नीला, हरा, काला और नारंगी भी हो सकता है।

पीला मील का पत्थर

अगर आप कही जा रहे है और आपको सड़क के किनारे पीले रंग का मील का पत्थर (Milestone Color) दिखाई देता है तो इसका मतलब आप नेशनल हाईवे (NH) पर चल रहे है।

हरा मील का पत्थर

लेकिन अगर सड़क पर सफर करते समय मील के पत्थर के ऊपर का हिस्सा हरे रंग का दिखाई देता है तो इसका मतलब ये स्टेट हाईवे है, जिस पर आप चल रहे है।

सफेद मील का पत्थर

अगर आप किसी बड़े शहर या जिले की सड़क पर चल रहे है तो आपको काले या सफेद रंग के मील के पत्थर देखने को मिल जाएंगे। इसका मतलब होता है कि इन सड़कों की देखभाल की जिम्मेदारी नगर निगम की होती है।

नारंगी मील का पत्थर

लेकिन अगर आपको सड़क पर कहीं जाते समय नारंगी रंग का मील का पत्थर दिखाई देता है तो इसका मतलब है कि आप किसी गांव में एंट्री कर रहे है।