सुहागन महिलाएं क्यों लगाती हैं नाक से मांग तक सिंदूर? जानें- क्या है इसका महत्व…

सिंदूर लगाना सुहागन स्त्रियों की निशानी होती है। आपने बहुत सारी स्त्रियों को नाक से लेकर मांग तक सिंदूर लगाते हुए देखा होगा। खासकर बिहार की सुहागन महिलाएं अक्सर किसी शुभ अवसर पर नाक से लेकर मांग तक सिंदूर लगाती हैं।

आखिर ऐसा क्यों किया जाता है? क्यों सुहागन महिलाएं नाक से लेकर मांग तक सिंदूर लगती हैं? इसके पीछे का क्या कारण है? इसके पीछे का कारण बेहद खास है। आज हम इस आर्टिकल में आपको इसके बारे में बताएंगे।

नाक से मांग तक सिंदूर क्यों लगती है महिलाएं

सिंदूर सुहाग की निशानी है। महिलाएं नाक से मांग तक सिंदूर अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए लगती है। ऐसा कहा जाता है कि पत्नियां जितनी लंबी सिंदूर लगाती है उसके पति की आयु उतनी लंबी होती है। मान्यता है कि जो महिलाएं नाक से मांग तक सिंदूर लगाती है उनकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती है और उनके पति की आयु लंबी होती है।

बिहार की महिलाएं लगती है नाक से मांग तक सिंदूर

बिहार की महिलाएं विशेष रूप से नाक से सिंदूर लगाती हैं। बिहार में छठ पूजा बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। यह महापर्व है। छठ पूजा में भी महिलाएं नाक से मांग तक सिंदूर लगाती हैं। इस दिन वे सूर्य देव की पूजा कर उनसे अपने पति और संतान की सुख शांति और लंबी आयु की कामना करती है।