अगर आपके संपत्ति पर कोई अवैध-कब्जा कर ले तो आप क्या करेंगे? ये है कानूनी उपाय जान लीजिए..

न्यूज डेस्क : देश में संपत्ति पर गैर कानूनी तरीके से कब्जा करने के कई मामले सामने आए हैं। किसी भी व्यक्ति के संपत्ति पर उसकी इच्छा के विरुद्ध कोई कब्जा नहीं कर सकता। लेकिन आज के समय में भी कानून को मानने वाले बहुत कम है। कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि जानकारी के अभाव में लोग कानून से सहायता लेने से भी बचते हैं। इस तरह की आपराधिक घटनाएं इतनी बढ़ गई है कि लोग बंदूक और चाकू की नोक पर दूसरे की संपत्ति को अपने कब्जे में ले लेते हैं। यूं कहे कि जो जीता वही सिकंदर वाला मामला देखने को मिल रहा है।

बता दें कि इसके लिए कानून व्यवस्था कि सहारा लिया जा सकता है। कई ऐसी धाराएं बनाई गई है जो आपके लिए मददगार साबित होगी। ऐसे मामले किसी जमीन, फ्लैट, किराए पर दिए गए घ,र आदि पर देखने को अधिक मिलते हैं। कई बार तो दूसरे के संपत्ति पर कब्जा कर असली मालिक को ही बेदखल कर दिया जाता है। जमीन दखल की घटनाएं बिहार में भी काफी देखने को मिलता है। यहां तो बात जान तक बन आती है इसके लिए कानून व्यवस्था है, जिससे आप अपनी संपत्ति वापस ले सकते हैं।

इस स्थिति के लिए कानून व्यवस्था में कई धाराएं बनाई गई है। इसमें आईपीसी की धारा 420 भी शामिल है। इस धारा को धोखाधड़ी के मामलों में लगाया जाता है। संपत्ति पर कब्जा करना भी एक प्रकार से धोखाधड़ी ही है। इसके अलावा भी कानून व्यवस्था में कई ऐसी धाराएं हैं जिसका उपयोग कर आप अपनी संपत्ति को वापस ले सकते हैं। और उक्त व्यक्ति को सजा दिलवा सकते हैं। इसमें आईपीसी की धारा 406, आईपीसी की धारा 467, स्पेसिफिक रिलीफ एक्ट, 1963 आदि शामिल है।