Couples Age Gap : पति-पत्नी की उम्र में कितना होना चाहिए अंतर, समझें एज गैप के मायने….

डेस्क : हम ऐसे कई शादीशुदा जोड़े देखते हैं जिनमें उम्र का काफी फासला होता है। इनमें लड़की की उम्र लड़के से दोगुनी तक होती है। बॉलीवुड में ये चलन चरम पर है। ऐसे कई सेलिब्रिटी कपल हैं जिनमें उम्र का अंतर काफी ज्यादा है। इससे कपल्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक और असल जिंदगी से लेकर किसी भी टीवी शो तक, हम कपल्स के बीच उम्र का फासला देख सकते हैं। ज्यादातर लोगों का मानना ​​है कि पति-पत्नी के बीच उम्र का ज्यादा फासला नहीं होना चाहिए, लेकिन क्या ये सच है? आइये जानते हैं रिसर्च क्या कहता है?

पति-पत्नी के बीच सही उम्र का अंतर क्या है?

रिसर्च के अनुसार, पति-पत्नी के बीच आदर्श उम्र का अंतर 4-5 साल है, जिसमें पत्नी की उम्र कम होनी चाहिए। वहीं स्टडी का मानना ​​है कि अगर उम्र का अंतर 8 साल से ज्यादा है तो लड़ाई-झगड़े बहुत ज्यादा होते हैं। अगर ऐसा हुआ तो तलाक की गुंजाइश बढ़ सकती है।

जिन लोगों की उम्र में 10 साल से ज्यादा का अंतर होता है उन्हें भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे जोड़ों को एलवीएमन केवल आपसी सौहार्द बनाए रखने में दिक्कत आती है बल्कि बच्चों के साथ संबंध बनाने में भी दिक्कत आती है।

आखिर क्यों 4-5 साल का उम्र का अंतर सही माना जाता है?

इस शोध में कुछ ऐसे कारण भी बताए गए हैं जो बताते हैं कि लड़कियों का लड़कों से 4-5 साल छोटा होना शादीशुदा जिंदगी के लिए अच्छा क्यों है। साइक्लोजिक कारणों पर गौर करें तो मानोविज्ञान मानता है कि लड़कियों की परिपक्वता 10 से 14 वर्ष के बीच और लड़कों की 12 से 16 वर्ष के बीच आती है। लड़कियों में हार्मोनल बदलाव उन्हें लड़कों की तुलना में जल्दी परिपक्व बना देते हैं और ऐसे में उम्र का अंतर सही माना जा सकता है।

लुक में दिखता है बदलाव

लड़कियों में हार्मोनल बदलाव के कारण उनके शरीर में उम्र बढ़ने के लक्षण जल्दी दिखने लगते हैं। ऐसे में उम्र के अंतर को उचित ठहराया जा सकता है। रिपोर्ट में उन समस्याओं का भी जिक्र है जो पति-पत्नी के जीवन को और भी कठिन बना सकती हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि इनमें से कुछ को सही एज गैप से कम किया जा सकता है।