कभी आपने सोचा आखिर ‘चाय’ को हिंदी में क्या कहते हैं? 99% लोगों को नहीं होगा मालूम…..

What is The Hindi Name of Tea? भारत के लोगों के लिए चाय (Tea) उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसा लगता है मानो चाय के बिना जीवन ही अधूरा हो। आप भारत में कहीं भी चले जाए लोग आपका स्वागत सत्कार चाय से ही करेंगे। यदि हम कहीं घूमने जाते हैं और वहां हमें चाय के लिए नहीं पूछा जाता तो उसे हम अच्छी मेहमान नवाजी नहीं मानते।

इससे आप जान ही गए होंगे कि भारत में चाय की क्या अहमियत है। आज दुनियाभर में भारत चाय का सबसे बड़ा उपभोक्ता है। क्या आपको आपके जीवन में इतनी इंपॉर्टेंस रखने वाले ड्रिंक चाय का हिंदी नाम पता है? यदि नहीं, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि चाय को हिंदी में क्या कहते हैं।

चाय को हिंदी में क्या कहते हैं?

आपको बता दें कि इस मोस्ट पॉपुलर ड्रिंक की शुरुआत चीन से हुई थी। चाय शब्द चाइनीस भाषा से ही आया है। ऐसा कहते हैं कि चीन के राजा शेंग नुंग ने चाय का नाम चा रखा था। धीरे-धीरे यह चाय और चाई नाम से प्रसिद्ध हो गया।

तो क्या चीन से आए इस लोकप्रिय ड्रिंक का हिंदी नाम भी है? क्या आपको पता है कि चाय को हिंदी में क्या कहा जाता है? यदि नहीं तो आज हम आपको बताएंगे की चाय को हिंदी में क्या कहते हैं। वैसे तो चाय का कोई सटीक हिंदी नाम नहीं है। लेकिन बनने के तरीके से इसके कई नाम है। इन्हीं नामों में से एक है “दुग्ध जल मिश्रित शर्करा युक्त पर्वतीय बूटी”। हिंदी में इसे उष्णोदक भी कहा जाता है।