Vastu Shastra : कंगाल बना देगी ये बुरी आदतें- भरी तिजोरी भी हो जाएगा खाली, आज ही बना लें दूरी..

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में किसी भी चीज को करने का नियम बनाया गया है। जो व्यक्ति इन नियमों के विरुद्ध जाता है उसे अपनी गलतियों का खामयाजा भुगतना पड़ता है। उनके जीवन में बाधाएं आने लगती है। उनके घर की सुख समृद्धि का नाश होने लगाता है। यह व्यक्ति की गलत आदतों का परिणाम हो सकता है।

यदि आप जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं बावजूद इसके आपको मनचाहा फल प्राप्त नहीं हो रहा तो यह आपकी गलत आदतों का नतीजा हो सकता है। जिसे आपको निश्चित तौर पर सुधार लेना चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी गलत आदतों के बारे में बताएंगे जो यदि आपके अंदर भी है तो तुरंत इसे सुधारने की जरूरत है। तो चलिए जानते हैं उन आदतों के बारे में।

देर तक सोना

वास्तु शास्त्र में सोने और जागने का सही मुहूर्त तय किया गया है। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति ब्रह्म मुहूर्त में सोकर जागता है उसे जीवन में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। सफलता उस व्यक्ति के कदम चूमती है।

इसके विपरीत यदि कोई व्यक्ति बहुत देर तक सोता रहता है। तो मां लक्ष्मी (Ma Laxmi) उस से रुष्ट हो जाती है। उस व्यक्ति को जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्हें आर्थिक तंगी झेलनी पड़ती है। यदि आप में भी यह आदत है तो सुधार की जरूरत है।

घर में साफ सफाई ना रखना

मां लक्ष्मी (Ma Laxmi) को सफाई बेहद प्रिय है। जिस घर में साफ सफाई होती है मां लक्ष्मी (Ma Laxmi) का वास उस घर में होता है। वहीं जो लोग अपने घर में गंदगी रखते हैं उस घर में मां लक्ष्मी के कदम कभी नहीं पड़ते। ऐसे घर में कभी खुशहाली नहीं आती। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। साथ ही उन्हें आर्थिक तंगी भी झेलनी पड़ती है।

झूठे बर्तन रखने से आती है दरिद्रता

बहुत से लोगों की यह आदत होती है कि खाना खाने के बाद वह बर्तन सिंक में छोड़ देते हैं। फिर जब उनका मन करता है तब उन झूठे बर्तनों की सफाई करते हैं। मगर वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार यह आदत बिल्कुल गलत है।

यदि आप भी ऐसा करते हैं तो अपनी यह आदत आज ही सुधार लें। इससे आपके घर की तरक्की बाधित हो सकती है। घर में झूठे बर्तन छोड़ने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है। इसके फलस्वरूप घर में दरिद्रता फैल जाती है।