क्या सच में बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ होता है? जानें- क्या कहता है विज्ञान….

Myth or Science : हमारे देश में कई सारे लोगों का ऐसा मानना है कि अगर कोई बिल्ली रास्ता काट देती है तो लोग इसे अशुभ मानते हैं। लोगों का मानना है कि अगर बिल्ली रास्ता काट देती है तो आगे चलकर कोई दुर्घटना हो सकती हैं, इसलिए बिल्ली के रास्ता काटने पर लोग थोड़ी देर के लिए रुक जाते हैं।

इसी तरह लोग बिल्ली के रंग को लेकर भी अलग-अलग बातें करते हैं। लोग सफ़ेद बिल्ली और काली बिल्ली को लेकर भी अलग धारणा रखते है। लेकिन इसकी वैज्ञानिक वजह भी बताई जाती है। लेकिन आपको बता दे कि यह केवल भारत में ही नहीं बल्कि अन्य देशों में भी मान्यता है।

इसलिए भी रुकना जरूरी : देखा जाए तो और लोगों का मानना है कि काली बिल्ली को देखकर रुक जाना चाहिए यह अपशकुन होता है। लेकिन सफेद रंग की बिल्ली के रास्ता काटने पर शकुन अपशकुन दोनों ही माने जाते हैं। इसके पीछे कोई वैज्ञानिक कारण साबित नहीं हो पाया है।

लेकिन पुराने समय में जब बिजली नहीं हुआ करती थी तो लोग रास्ता पार करते समय किसी खटपट की आवाज को सुनकर तुरंत रुक जाते थे। लोगों का मानना है अगर कोई जंगली जानवर रास्ता पार कर रहा हो तो वह हमें नुकसान पहुंचाए बिना शांति से निकल जाए। लेकिन लोगों ने इस धारणा को काली बिल्ली से जोड़ दिया और इसके पीछे भी एक वजह बताई जाती है।

इसलिए करते थे ये काम : लोग बिल्ली के रास्ता काटने पर थोड़ी देर के लिए रुक जाते हैं और इसके पीछे कुछ खास वजह है जिसके बारे में हम आपको बता रहे हैं। आपको बता दे सालों पहले दुनिया में चूहों के कारण प्लेग की बीमारी फैली थी और इससे हजारों लोगों की मौतें हुई हैं। चूहे को बिल्ली का मुख्य भोजन माना जाता है। इसलिए जब भी बिल्ली सामने से गुजरती तो उससे दूरी बना ली जाती थी क्योंकि इससे संक्रमण फैल सकता है। अगर बिल्ली किसी बीमारी से संक्रमित चूहे को खाकर उधर से निकलती तो लोगों को भी संक्रमित होने का डर रहता था। इसलिए बिल्लियों से दूरी बनाकर रखी जाती थी।